1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने इस मुश्किल समय में शेयर किया पॉजिटिव मैसेज, लिखा- आखिर में शांति को ही जीतना है

अमिताभ बच्चन ने इस मुश्किल समय में शेयर किया पॉजिटिव मैसेज, लिखा- आखिर में शांति को ही जीतना है

 Published : Jun 25, 2020 05:42 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 05:42 pm IST

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने इस मुश्किल समय में पॉजिटिव रहने का मैसेज दिया है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। वह इस मुश्किल समय में लोगों को पॉजिटिव रखने की कोशिश कर रहे हैं। बिग बी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा- आखिरी में सिर्फ शांति बनी रहेगी।

फोटो में अमिताभ बच्चन सफेद रंग के कुर्ता पजामा पहने हुए हैं और पक्षियों के पीछे भागते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन के इस फोटो को 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट भी किया है।

अमिताभ बच्चन ने ढूंढ लिया मास्क का हिंदी अनुवाद, लेकिन लड़खड़ा जाएगी आपकी जुबान

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने मास्क का हिंदी अनुवाद बताया था। इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो अपनी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' का कस्टमाइज मास्क पहने हुए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ' मिल गया ! मिल गया ! मिल गया ! बहुत परिश्रम के बाद, मास्क का का अनुवाद मिल गया ! "नासिकामुखसंरक्षक कीटाणुरोधक वायुछानक वस्त्रडोरीयुक्तपट्टिका !' फैंस का कहना है कि ये किसी टंग ट्विस्टर से कम नहीं है। लोगों की जुबान तक लड़खड़ा जाएगी।

अमिताभ बच्चन ने 'मिली' में शूट किया था पहला ड्रंक सीन, पत्नी जया के साथ शेयर किया आर्टवर्क

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ गुलाबो सिताबो में नजर आए थे। लॉकडाउन के चलते इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है।

अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग आयुष के जज्बे को किया सलाम, पैरों से बिग बी की पेंटिंग बनाकर किया गिफ्ट

अपकमिंग फिल्म की बात करें तो बिग बी 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं। इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। लॉकडाउन से पहले इसकी शूटिंग हो रही थी, जो अभी रुकी हुई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन