1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता हरिवंश राय बच्चन की पुण्यतिथि पर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

पिता हरिवंश राय बच्चन की पुण्यतिथि पर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

 Written By: IANS
 Published : Jan 19, 2020 02:12 pm IST,  Updated : Jan 19, 2020 02:12 pm IST

अमिताभ बच्चन ने अपने पिता और प्रख्यात कवि हरिवंश राय बच्चन की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया।

amitabh bachchan shares emotional post- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने पिता की पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट।

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने पिता और प्रख्यात कवि हरिवंश राय बच्चन की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। अमिताभ ने शनिवार की रात को ट्विटर पर अपने पिता की एक तस्वीर साझा की और इसके साथ ही उन्होंने एक कविता भी लिखी।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अभी कुछ क्षण पहले ही उनका स्वर्गवास हुआ था..बाबूजी..हाथ पकड़ा हुआ था उनका मैंने..निर्मल, कोमल, मुलायम..जिन्होंने एक प्रतिभावान लेखनी लिखी..।"

हरिवंश राय बच्चन का निधन 18 जनवरी, 2003 में हुआ था।

इसके बाद बिग बी ने आगामी फिल्म 'चेहरे' से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की और कैप्शन में लिखा, "लेकिन काम जारी रहता है, वह इसे इसी तरह से चाहते होंगे।"

बॉलीवुड में काम की बात करें तो अमिताभ फिलहाल 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो सिताबो' चार फिल्मों में काम कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन