1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर की थ्रोबैक फोटो शेयर कर अमिताभ बच्चन ने कहा- वास्तव में अपराजेय

ऋषि कपूर की थ्रोबैक फोटो शेयर कर अमिताभ बच्चन ने कहा- वास्तव में अपराजेय

 Published : Jun 14, 2020 06:51 am IST,  Updated : Jun 14, 2020 06:51 am IST

ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को आखिरी सांस ली थी। वो पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे।

अमिताभ बच्चन ने शेयर की ऋषि कपूर की थ्रोबैक फोटो- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने शेयर की ऋषि कपूर की थ्रोबैक फोटो Image Source : INSTAGRAM: @AMITABHBACHCHAN

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर भले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनके चाहने वाले अक्सर उन्हें याद करते हैं। अमिताभ बच्चन संग उनकी दोस्ती के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में मशहूर हैं। बिग बी ने हाल ही में ऋषि की एक पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें उनके पैशन की जमकर सराहना की है। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अमिताभ बच्चन की इस थ्रोबैक फोटो में ऋषि कपूर के अलावा मशहूर निर्देशक करण जौहर, उनके बेटे अभिषेक बच्चन और टीवी एक्टर विवियन डीसेना भी नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर में ऋषि कपूर के एक्सप्रेशंस देखकर आप उनकी यादों में खो जाएंगे। वो बेहद तल्लीनता से किसी गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं। 

बिग बी ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'कोई भी.. कोई भी गानों पर ऋषि कपूर जितना परफेक्ट लिंप सिंक नहीं कर सकता.. उनके पैशन और एक्सप्रेशंस को देखिए.. उम्र के इस पड़ाव पर भी.. वास्तव में अपराजेय।'

अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इनमें 102 नॉट आउट, अमर अकबर एंथनी और नसीब जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 

गौरतलब है कि ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को आखिरी सांस ली थी। वो पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। उन्होंने विदेश में भी कैंसर का इलाज कराया था, लेकिन अंत में वो जिंदगी से जंग हार गए।

कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन के चलते परिवार के कुछ सदस्यों की ही मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन