1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वैक्नीन लगवाने के बाद, अमिताभ बच्चन शुरू करेंगे 'गुडबाय' के लिए शूटिंग

कोरोना वैक्नीन लगवाने के बाद, अमिताभ बच्चन शुरू करेंगे 'गुडबाय' के लिए शूटिंग

 Published : Apr 03, 2021 06:40 am IST,  Updated : Apr 03, 2021 06:49 am IST

बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट की आने वाली फिल्म 'गुडबाय' की शूटिंग शुक्रवार से शुरू हो गयी है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं और इसमें महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

amitabh bachchan- India TV Hindi
कोरोना वैक्नीन लगवाने के बाद, अमिताभ बच्चन शुरू करेंगे 'गुडबाय' के लिए शूटिंग Image Source : INSTAGRAM/AMITABH BACHCHAN

बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट की आने वाली फिल्म 'गुडबाय' की शूटिंग शुक्रवार से शुरू हो गयी है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं और इसमें महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में हैं। मुंबई में शुक्रवार को फिल्म का महुरत शॉट शूट किया गया है। जबकि रश्मिका ने शुक्रवार से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, वहीं बिग बी 4 अप्रैल से शूटिंग का हिस्सा बनेंगे।

उल्लेखनीय है कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन लगवाई है।

गुडबाय के साथ विकास बहल और एकता कपूर फिर से एक साथ आ रहे है, जो इससे पहले लुटेरा और उडता पंजाब जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों पर कॉलेब्रेट कर चुके है और यह दोनों ही फिल्में बेहद प्रशंसित और पसंदीदा बन गयी थी।

गुडबाय के बारे में बताते हुए, उत्साहित प्रोड्यूसर एकता कपूर ने साझा किया,गुडबाय एक बेहद खास विषय है जिसमें समान माप में इमोशन और एंटरटेनमेंट है। यह एक ऐसी कहानी है जिससे हर परिवार जुड़ा महसूस करेगा। मैं माननीय बच्चन जी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं और रश्मिका मंदाना को इस खूबसूरत फिल्म में प्रस्तुत करने के लिए रोमांचित हूं! ह्व

रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार कहते है, हमें अपना अगला प्रॉजेक्ट 'गुडबाय' पेश करते हुए अत्यंत खुशी महसूस हो रही है जिसमें बालाजी टेलीफिल्म्स और फिल्म निमार्ता विकास बहल जैसी दो रचनात्मक शक्तियां एकसाथ रही हैं। यह फिल्म अपने शीर्षक की ही तरह दिलचस्प होने वाली है और हम सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना को टीम में शामिल कर के सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

विकास बहल द्वारा निर्देशित, 'गुडबाय' का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

यहां पढ़ें

तापसी पन्नू ने 'शाबाश मिठू' की तस्वीरें शेयर करके कहा- 'गर्मी आ गई'

सीधे आदमी के लिए 'प्यार का इजहार' भी महाभारत लड़ने जैसा है, 70 के दशक की शानदार फिल्म 'छोटी सी बात' से जानिए

'थलाइवी' का गाना 'चली-चली' हुआ रिलीज जिसकी शूटिंग के लिए कंगना रनौत ने पानी में बिताए थे 24 घंटे

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन