1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब अमरीश पुरी के पोते वरधान भी बॉलीवुड में रखने जा रहे हैं कदम, इस फिल्म में आएंगे नजर

अब अमरीश पुरी के पोते वरधान भी बॉलीवुड में रखने जा रहे हैं कदम, इस फिल्म में आएंगे नजर

 Published : Aug 08, 2018 02:57 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 02:57 pm IST

अमरीश पुरी ने लंबे वक्त तक अपने बेहतरीन अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज किया है। लेकिन अब उनके पोते वरधान पुरी भी इंडस्ट्री में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

Amrish Puri grandson Vardhan Puri- India TV Hindi
Amrish Puri grandson Vardhan Puri

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी ने लंबे वक्त तक अपने बेहतरीन अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज किया है। लेकिन अब उनके पोते वरधान पुरी भी इंडस्ट्री में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्मकार जयंतीलाल गाडा वरधान को अपनी रोमांटिक थ्रिलर से बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनकी इस फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरु होने वाली है। गौरतलब है कि अपने करियर की शुरुआत में वरधान फिल्मकार हबीब फैसल को असिस्ट कर चुके हैं।

वह हबीब की 'इश्कबाज' और 'दावत-ए-इश्क' में भी असिस्टेंट रह चुके हैं। इसके अलावा वरधान ने यश राज फिल्म्स में भी असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। अंग्रेजी वेबसाइट संग बातचीत के दौरान वरधान ने कहा, "मुझे जयंतभाई के साथ एक पीरीयड-ड्रामा में काम करना था, लेकिन किसी कारण से वह संभव नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने मुझे अपनी इस फिल्म के लिए पूछा तो मैंने तुरंत इसके लिए हांमी भर दी।"

इसके बाद उन्होंने आगे कहा, "दादू मेरे भगवान हैं जिन्हें मैं पूजता हूं। मैं उनके बहुत करीब था। मैं उनके और अपनी दादी के बीच सोया करता था। जब उनका देहांत हुआ तो मेरे लिए एक सुरक्षा कवर के हटने जैसा था। बस तभी मैंने सोच लिया था कि अगर मैं कुछ करता हूं तो, यह मेरे दादी जी के लिए होगा और यह फिल्म उनके लिए एक ट्रिब्यूट है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन