1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमरीश पुरी के पोते वर्धन का छलका दर्द, कहा: इंडस्ट्री में पहचान बनाना मुश्किल, मेरे दादा तब पास नहीं थे जब...

अमरीश पुरी के पोते वर्धन का छलका दर्द, कहा: इंडस्ट्री में पहचान बनाना मुश्किल, मेरे दादा तब पास नहीं थे जब...

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2021 12:27 pm IST,  Updated : May 03, 2021 12:27 pm IST

2019 में फिल्म 'ये साली आशिकी' से अपनी शुरूआत करने वाले वर्धन ने अपने दादा अमरीश पुरी के साथ अपनी शानदार यादों को याद किया।

amrish puri grandson vardhan puri talks about film industry and struggle- India TV Hindi
अमरीश पुरी के पोते वर्धन का छलका दर्द, कहा: इंडस्ट्री में पहचान बनाना मुश्किल, मेरे दादा तब पास नहीं थे जब...  Image Source : INSTAGRAM: _AMRISHPURIFANCLUB_/VARDHANPU
दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के पोते अभिनेता वर्धन पुरी ने कहा है कि उनका संघर्ष किसी भी अन्य अभिनेता से अलग नहीं रहा है क्योंकि उनके दादा तब उनके पास नहीं थे जब उन्होंने सिनेमा में कदम रखा था।
 
उन्होंने आईएएनएस को बताया, "इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना बहुत मुश्किल है। लोग इस बात पर यकीन नहीं करेंगे लेकिन यह आसान नहीं था मेरे दादाजी का निधन तब हो गया था जब मैं बहुत छोटा था और वह मेरे लिए कॉल करने या फिल्म निर्मातओं के कार्यालयों में ले जाने के लिए मौजूद नहीं थे।"
 
 
 
2019 में फिल्म 'ये साली आशिकी' से अपनी शुरूआत करने वाले अभिनेता ने अपने दादा के साथ अपनी शानदार यादों को याद किया।
 
उन्होंने कहा "हर कोई यह जानने के लिए बहुत उत्सुक है कि दादू क्या थे। मेरे पास सबसे अच्छी यादें हैं, जब हम एक साथ फिल्में देखा करते थे। मैं लंबे समय से उस समय को वापस जीना चाहता हूं। मुझे चैप्लिन की फिल्में देखना याद आता है, उस वक्त हम साथ बैठकर नाश्ता करते और ब्रेक के दौरान परिवार से बातचीत करते थे।"
 
 
उन्होंने कहा, कि बचपन में, मेरा परिवार, दोस्त और मैं चाचा के खेत मड आइलैंड जाते थे और पूरे दिन खेलों में भाग लेते थे। मेरे दादा-दादी उसने जज हुआ करते थे और पुरस्कार देते थे। यह सबसे अच्छा था।
 
 
अभिनेता की योजना इस साल कोविड से प्रभावित लोगों की मदद करने की है। उन्होंने कहा, "यह जन्मदिन मैं कोविड से पीड़ित रोगियों को चिकित्सा सेवा देने के लिए एक एनजीओ के साथ हूं। इसके अलावा, रात के खाने के बाद मैं अपने माता-पिता, मेरी बहन साची, उनके पति निशांत और मेरे साथ रहने वाले मेरे सहायकों के साथ समय बिताने की योजना बना रहा हूं। उसके बाद, मैं करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक जूम कॉल पर मिलूंगा और शायद कुछ गेम खेलूंगा। मैं इस बार सरलता से मनाना चाहता हूं। मैं हर चीज के साथ जश्न मनाने के मूड में नहीं हूं। "
 
 
अभिनेता अब अगली फिल्म 'द लास्ट शो' में दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन