1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमृता राव के बेटे वीर की पहली तस्वीर आई सामने, यहां देखें

अमृता राव के बेटे वीर की पहली तस्वीर आई सामने, यहां देखें

 Published : Mar 18, 2021 11:31 am IST,  Updated : Mar 18, 2021 11:46 am IST

अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल के न्यू बॉर्न बेबी की चर्चा तभी से हो रही है जब उन्होंने अपने बेटे वीर की पहली झलक को लोगों के बीच शेयर किया था।

RJ ANMOL, Amrita Rao- India TV Hindi
RJ Anmol and Amrita Rao Image Source : INSTAGRAM/RJANMOL

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल के न्यू बॉर्न बेबी की चर्चा तभी से हो रही है जब उन्होंने अपने बेटे वीर की पहली झलक को लोगों के बीच शेयर किया था। गुरुवार को इंस्टाग्राम पर आरजे अनमोल ने एक तस्वीर में वीर का चेहरा साझा किया, जिसमें अमृता राव भी नजर आ रही हैं।

यहां देखें पोस्ट

इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए अनमोल ने लिखा, "हमारी दुनिया, हमारी खुशी। # वीर।" जैसे ही तस्वीर साझा की गई, इंटरनेट पर लोगों ने प्यार भरे कमेंट्स करने शुरू कर दिए । 

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव ने पिछले साल नवंबर में अपने पति आरजे अनमोल के साथ अपने पहले बच्चे- बेटे वीर का वेलकम किया था। तब से ही उनके फैंस को बच्चे की पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार था।

उस दौरान अमृता राव ने एक फोटो शेयर कर नन्हे वीर की पहली झलक दिखाई थी। तस्वीर में नजर आ रहा है कि उनके और अनमोल के हाथों ने अपने बेटे का नन्हा हाथ थामा हुआ है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, "हैलो वर्ल्ड.. मिलिए हमारे बेटे वीर से.. आपके आशीर्वाद की जरूरत है। अमृता राव और आरजे अनमोल।"

अमृता राव के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

वीर को जन्म देने के बाद अमृता और अनमोल के प्रवक्ता ने यह खुशखबरी दी थी। अभिनेत्री के प्रवक्ता ने कहा था कि राव और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बयान में कहा गया था, ‘‘अमृता राव और आरजे अनमोल के घर आज सुबह एक बच्चे का जन्म हुआ। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिवार बहुत खुश है और अमृता एवं आरजे अनमोल दोनों ने सभी लोगों को उनकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।"

राव ने 2016 में अनमोल के साथ शादी की थी। अमृता राव "इश्क विश्क", "मैं हूं ना", और "विवाह" जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार 2019 में आई राजनीतिक फिल्म "ठाकरे" में देखा गया था।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन