1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमृता सिंह नहीं देतीं बेटी सारा के करियर में कोई दखल

अमृता सिंह नहीं देतीं बेटी सारा के करियर में कोई दखल

 Published : Aug 21, 2017 02:07 pm IST,  Updated : Aug 21, 2017 02:07 pm IST

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा फिल्म ‘केदारनाथ’ से अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं। लेकिन कुछ वक्त से कहा जा रहा है कि सारा की मां अमृता उनकी इस फिल्म में काफी दखलअंदाजी कर रही हैं। लेकिन अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए....

sara- India TV Hindi
sara

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा फिल्म ‘केदारनाथ’ से अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं। लेकिन कुछ वक्त से कहा जा रहा है कि सारा की मां अमृता उनकी इस फिल्म में काफी दखलअंदाजी कर रही हैं। लेकिन अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए फिल्म की निर्माता प्रेरणा अरोड़ा का कहना है कि फिल्म में उनका कोई दखल नहीं है। दरअसल पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि अमृता नहीं चाहतीं कि फिल्म में उनकी बेटी सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करे क्योंकि अभिनेता की हालिया फिल्म रिलीज फिल्म ‘राब्ता’ बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही थी।

इस पर प्रेरणा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, “नहीं, यह गलत खबर है। अमृता सारा के करियर में दखल नहीं देती हैं। सारा एक आत्मनिर्भर लड़की है। एक मां के तौर पर अमृता निश्चित रूप से सारा का सहयोग करती हैं। वह उन्हें नैतिक समर्थन देती हैं। गौरलतब है कि अमृता और सैफ की शादी वर्ष 1991 में हुई थी, लेकिन इनका यह रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं चल पाया और 2004 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। (अजय देवगन और इमरान हाशमी करते हैं एक ही तरीके से काम)

प्रेरणा ने फिल्म ‘रुस्तम’ से बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की थी और पहली बार वह अपने क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के बैनर तले सारा को लॉन्च कर रही हैं। उन्होंने कहा, “सारा के लॉन्च के लिए कोई दबाव नहीं है क्योंकि वह काम को लेकर बेहद समर्पति लड़की हैं। लेकिन उनके होने से निश्चित रूप से जिम्मेदारी बढ़ गई है क्योंकि मैं उन्हें फिल्म उद्योग में लॉन्च करने जा रही हूं।“ बताया जाता है कि अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘केदारनाथ’ एक प्रेम कहानी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन