1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन और इमरान हाशमी करते हैं एक ही तरीके से काम

अजय देवगन और इमरान हाशमी करते हैं एक ही तरीके से काम

 Published : Aug 21, 2017 01:44 pm IST,  Updated : Aug 21, 2017 01:44 pm IST

इमरान हाशमी फिलहाल अजय देवगन के साथ आगामी फिल्म ‘बादशाहो’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इमरान का कहना है कि अजय के साथ काम करने के बाद उन्हें यह महसूस हुआ है कि जब बात अभिनय शैली की आती है तो उन दोनों को वह एक ही जगह पाते हैं।

emraan- India TV Hindi
emraan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी फिलहाल अजय देवगन के साथ आगामी फिल्म ‘बादशाहो’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इमरान का कहना है कि अजय के साथ काम करने के बाद उन्हें यह महसूस हुआ है कि जब बात अभिनय शैली की आती है तो उन दोनों को वह एक ही जगह पाते हैं। इन दोनों को इससे पहले फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में नजर आए थे। अब एक बार फिर से इनकी जोड़ी फिल्मकार मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ‘बादशाहो’ में नजर आ रही हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में इमरान ने कहा, “अजय और मेरी शैली अभिनय की एक ही है। सेट पर हम चर्चा कम करते हैं, हम सिर्फ दृश्य पर ध्यान देते हैं और उस पर काम करते हैं और अगर वे कुछ अतिरिक्त करना चाहते हैं तो फिर वे निर्देशक से बोलते हैं। कुछ अभिनेता इस पर लगातार चर्चा करते रहते हैं और हम उनमें से नहीं हैं। और मैं खुश हूं कि अजय और मैं एक ही ढंग से काम करते हैं, हम पहले काम करते हैं और फिर अगर उसमें कुछ शामिल करने की जरुरत होती है तो हम उस पर विचार करते हैं। उनके साथ काम करने में कोई परेशानी झिझक नहीं है।“

गौरतलब है कि ‘बादशाहो’ इमरान और अजय देवगन के अलावा इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता, विद्युत जामवाल और संजय मिश्रा जैसे सितारे मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। (‘मुबारकां’ को लेकर अर्जुन कपूर ने नहीं की थी कभी ऐसी कल्पना)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन