1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना की जंग जीतने के बाद अमूल ने अमिताभ बच्चन का यूं किया स्वागत, बिग बी ने कहा शुक्रिया

कोरोना की जंग जीतने के बाद अमूल ने अमिताभ बच्चन का यूं किया स्वागत, बिग बी ने कहा शुक्रिया

 Published : Aug 03, 2020 10:36 pm IST,  Updated : Aug 03, 2020 11:36 pm IST

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया में एरक पोस्ट शेयर की। जिसमें कार्टून अमूल गर्ल के साथ अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं।

 अमूल ने अमिताभ बच्चन को घर वापस आने के बाद इस अंदाज में किया स्वागत, एक्टर ने यूं कहा शुक्रिया- India TV Hindi
 अमूल ने अमिताभ बच्चन को घर वापस आने के बाद इस अंदाज में किया स्वागत, एक्टर ने यूं कहा शुक्रिया Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN

बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन को बीते रविवार को कोविड -19 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मुंबई के नानावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।  वह घर पहुंच गए हैं। दिग्गज अभिनेता अपने घर आते ही सोशल मीडिया में कई पोस्ट किए। जिसने हर किसी को काफी प्रभावित किया। वहीं दूसरी ओर बिग बी के स्वागत के लिए अमूल मे अनोखे अंदाज में उन्हें गिफ्ट दिया। 

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया में एरक पोस्ट शेयर की। जिसमें  कार्टून अमूल गर्ल के साथ अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में लिखा था  "एबी बीट्स सी" और "घर वापसी का उपहार।"

रक्षाबंधन पर अक्षय कुमार की नई फिल्म का ऐलान, बहन अल्का को दिया खास तोहफा

इस पोस्ट को शेयर करते हुए बिग बी ने अमूल को धन्यवाद देते हुए लिखा, 'वर्षों से 'अमुल' ने सम्मानित किया है मुझे , एक साधारण शक़्सियत को 'अमूल्य' बना दिया तुमने !

आपको बता दें कि अमिषेक बच्चन  अभी भी अस्पतालर में ही एडमिट है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी। अभिषेक ने ट्वीट कर बताया-मैं, दुर्भाग्यवश कुछ कॉमरेडिटी के कारण कोविड-19 पॉजिटिव हूं और अस्पताल में रहूंगा। फिर एक बार, आप सभी को मेरे परिवार के लिए शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। बहुत दीन और ऋणी। मैं इसे हरा दूंगा और स्वस्थ होकर लौटूंगा! वादा।

अभिषेक बच्चन के बाद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना नेगेटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा-मैं कोरोना निगेटिव आया हूं। अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और घर में क्वारंटीन हूं। भगवान की कृपा रही और मां-बाबूजी का आशीर्वाद, करीबियों और फैन्स की दुआ भी रही। नानवती अस्पताल की नर्सिंग बेहतरीन थी और सभी ने बहुत ध्यान रखा। उन्हीं की वजह मैं ये दिन देख पा रहा हूं।

आपको बता दें अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने 11 जुलाई को ट्वीट करके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। दोनों को मुंबई के नानवती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन ही ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी इस वायरस की चपेट में आ गए थे। वह घर में ही क्वारंटीन थे।17 जुलाई को दोनों की तबीयत खराब होने के बाद नानवती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या को 27 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या के ठीक होने के बाद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा- अपनी छोटी बिटिया , और बहुरानी को ,अस्पताल से मुक्ति मिलने पर ; मैं रोक ना पाया अपने आंसू प्रभु तेरी कृपा अपार , अपरम्पार."

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन