1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आनंद एल.राय ने किया खुलासा, इसलिए शाहरुख को मिली उनकी अगली फिल्म

आनंद एल.राय ने किया खुलासा, इसलिए शाहरुख को मिली उनकी अगली फिल्म

 Published : Nov 24, 2016 02:18 pm IST,  Updated : Nov 24, 2016 02:18 pm IST

शाहरुख खान इन दिनों गौरी शिंदे के निर्देशन बनी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके बाद वह निर्देशक और निर्माता आनंद एल. राय के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म...

shah- India TV Hindi
shah

पणजी: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इन दिनों गौरी शिंदे के निर्देशन बनी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके बाद वह निर्देशक और निर्माता आनंद एल. राय के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म की शूटिंग भी अगले महीने से शुरू करने जा रहे हैं इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में किंग को लिए जाने के बारे में राय का कहना है कि उन्होंने शाहरुख को उनके स्टारडम के कारण नहीं लिया, बल्कि इसलिए लिया है क्योंकि यह किरदार की मांग थी।

इसे भी पढ़े:-

राय यहां गोवा में एनएफडीसी फिल्म बाजार के 10वें संस्करण के मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा किरदार की मांग के अनुसार कलाकार का चयन करता हूं। शाहरुख खान को इस भूमिका में लेना किरदार की मांग थी, ठीक उसी तरह जैसे धनुष को 'रांझणा' में कुंदन या कंगना को 'तनु वेड्स मनु' में तनु की भूमिका के लिए लिया गया था।"

राय ने शाहरुख के किरदार के बारे में कहा, "मैं अपने दर्शकों से यह वादा कर सकता हूं कि यह एक अच्छी फिल्म होगी और फिल्म देखने के बाद वे समझ जाएंगे कि शाहरुख को इस भूमिका के लिए लेना क्यों जरूरी था।"

शाहरुख की ‘डियर जिंदगी’ इस शुक्रवार 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, अंगद बेदी और कुणाल कपूर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन