1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मालदीव में नया साल सेलिब्रेट कर लौटी अनन्या पांडे, अब मम्मी-पापा और बहन के साथ मुंबई में किया चिल

मालदीव में नया साल सेलिब्रेट कर लौटी अनन्या पांडे, अब मम्मी-पापा और बहन के साथ मुंबई में किया चिल

 Published : Jan 05, 2021 10:40 am IST,  Updated : Jan 05, 2021 10:41 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे मालदीव में अपनी छुट्टी से वापस आ गई हैं, अब वो अपनी फैमिली के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर रही है।

मालदीव में नया साल सेलिब्रेट कर लौटी अनन्या पांडे, अब मम्मी-पापा और बहन के साथ मुंबई में किया चिल- India TV Hindi
मालदीव में नया साल सेलिब्रेट कर लौटी अनन्या पांडे, अब मम्मी-पापा और बहन के साथ मुंबई में किया चिल Image Source : INSTAGRAM/CHUNKYPANDAY

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे मालदीव में अपनी छुट्टी से वापस आ गई हैं, अब वो अपनी फैमिली के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर रही है। एक्ट्रेस नए साल में अपनी फैमिली से दूर थी। वहीं वापस आते ही वह मुंबई में चिल करती नजर आई। मां भावना पांडे और अनन्या पांडे से तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की है।

अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने सोशल मीडिया में एक तस्वीर शेयर की। जिसमें अनन्या पांडे अपनी मां भावना पांडे, पिता चंकी पांडे और छोटी बहन के साथ नजर आ रही हैं। अनन्या पूरी फैमिली के साथ गेट वे ऑफ इंडिया के सामने खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा अभिनेता चंकी पांडे ने भी कई तस्वीरें शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा 'ऑल माई गर्ल्स'।

वहीं अनन्या पांडे  भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, '20-20 फन'

वहीं अनन्या पांडे ने अपना नया साल मालदीव में ईशान खट्टर के साथ सेलिब्रेट किया। इस बारे में अनन्या ने कहा कि उनका दिमाग अभी भी वहीं लगा हुआ है। अभिनेत्री अभी भी उस ट्रिप को याद कर रही हैं। मालदीव में बीच में बिताए हुए छुट्टियों के दौरान अभिनेत्री ने डॉल्फिन और सूर्यास्त देखने का आनंद लिया। अब जब वह वापस आ गई है, तो उन्हें फिर से बीच की याद सता रही है।

अभिनेत्री ने बीच से थ्रोबैक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह ब्लू बिकिनी और फ्रिंज्ड जैकेट में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।

शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "वापस आ गई हूं, लेकिन दिमाग अभी भी वहीं है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनन्या को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म खाली पीली में देखा गया था। वह अगली बार दीपिका पादुकोण के साथ शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन