1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनन्या पांडे ने शेयर की अपनी क्यूट तस्वीर, मगर लिखने को सूझा नहीं कैप्शन

अनन्या पांडे ने शेयर की अपनी क्यूट तस्वीर, मगर लिखने को सूझा नहीं कैप्शन

 Published : Jun 13, 2021 05:36 pm IST,  Updated : Jun 13, 2021 05:36 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें वह काफी क्यूट नजर आ रही हैं।

Ananya Pandey- India TV Hindi
अनन्या पांडे ने शेयर की अपनी क्यूट तस्वीर Image Source : INSTAGRAM/ANANYA PANDEY

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे दुविधा में हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों के लिए कैप्शन खत्म हो गए हैं। अनन्या ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का एक सेट पोस्ट किया। तस्वीरों में एक्ट्रेस मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।

अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हल्के मेकअप और पिंक लिप स्टेन के साथ ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

कैप्शन के लिए अनन्या ने लिखा, "(दिल और आग इमोजी) (आप लोगों को यह जानकर खुशी होगी कि मैं सचमुच अब कैप्शन के बारे में नहीं सोच पा रही हूं लेकिन मैं वापस आ आऊंगी)।"

अभिनेत्री अगली बार तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लिगर' में दिखाई देंगी।

फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। करण जौहर द्वारा निर्मित यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। वह दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ शकुन बत्रा की अगली फिल्म में भी अभिनय करेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन