1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत की बहन रंगोली ने वरुण धवन से ट्वीट कर लिखवाया बहन का नाम, वरुण ने किया ऐसे रिएक्ट

कंगना रनौत की बहन रंगोली ने वरुण धवन से ट्वीट कर लिखवाया बहन का नाम, वरुण ने किया ऐसे रिएक्ट

 Published : Jul 03, 2019 10:08 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 10:08 pm IST

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर वरुण धवन ने लिखवाया बहन का नाम। वरुण ने कंगना और राजकुमार की फिल्म जजमेंटल है क्या की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था।

Kangana Ranaut and Varun Dhawan- India TV Hindi
Kangana Ranaut and Varun Dhawan

कंगना रनौत(Kangana Ranaut) और राजकुमार राव(Rajkummar Rao) की फिल्म जजमेंटल है क्या(Judgementall Hai kya) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होने का बाद सभी कंगना और राजकुमार को बधाई देने के साथ सराहना भी कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन(Varun dhawan) ने भी ट्वीट कर जजमेंटल है क्या के ट्रेलर की तारीफ की। मगर कंगना की बहन रंगोली को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया कि वरुण ने अपने ट्वीट में कंगना का नाम नहीं लिया। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर वरुण से कंगना का नाम मेंशन करवाया।

वरुण धवन ने ट्वीट किया था- क्या मस्त ट्रेलर है। शानदार लीड और सपोर्टिंग कास्ट के पीछे एक बेहतरीन कहानी। देखकर लग रहा है बहुत मजा आने वाला है।

वरुण ने यह ट्वीट करने के बाद कंगना की बहन रंगोली ने ट्वीट किया- कंगना का नाम भी लिख देते सर। वो भी किसी की बच्ची है उसने भी मेहनत की है।

रंगोली के इस ट्वीट के बाद वरुण धवन अपने शब्दों की सफाई देने के लिए सामने आए। उन्होंने रंगोली के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- सतीश सर, हुसैन राज और खासकर कंगना। लीड कास्ट का वही मतलब था मैम। शुभकामनाएं।

आपको बता दें जजमेंटल है क्या के ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म ने सुर्खियों में अपनी जगह बनाई रखी है। ट्रेलर लॉन्च होने के कुछ दिनों पहले ही मेकर्स को फिल्म का टाइटल बदलना पड़ा था। यह एक मर्डर मिस्ट्री है जिसे प्रकाश कोवेलामुदी ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म में बिजेंद्र काला, जिम्मी शेरगिल और अमायरा दस्तूर अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

अर्जुन पटियाला' का दूसरा गाना Crazy Habibi Vs Decent Munda हुआ रिलीज, सनी लियोनी ने लगाए दिलजीत दोसांझ के साथ ठुमके

एक्ट्रेस भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी हुए गिरफ्तार, लगे हैं ये आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन