1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आएगी अनिल कपूर और हर्षवर्धन की जोड़ी, अभिनव बिंद्रा की बायोपिक की शूटिंग शुरू

पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आएगी अनिल कपूर और हर्षवर्धन की जोड़ी, अभिनव बिंद्रा की बायोपिक की शूटिंग शुरू

 Published : Feb 16, 2020 02:44 pm IST,  Updated : Feb 16, 2020 06:54 pm IST

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने 'मिर्जिया' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था।

Anil Kapoor Harshvardhan Abhinav Bindra biopic- India TV Hindi
अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर ने शुरू की अभिनव बिंद्रा की बायोपिक की शूटिंग

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नज़र आने वाले हैं। दोनों ने बतौर प्रोड्यूसर और एक्टर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें कि अभिनव 11 अगस्त 2008 में बीजिंग ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतकर व्‍यक्तिगत स्‍वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन साल के लंबे इंतजार के बाद अनिल कपूर ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट की है, जिसमें हर्षवर्धन शूटर का किरदार निभाएंगे। वहीं, अनिल को फिल्म में अभिनव के पिता का रोल निभाते देखा जाएगा। 

अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शुरुआत।' इस फोटो में वो बेटे हर्षवर्धन, अभिनव बिंद्रा के साथ नज़र आ रहे हैं। 

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'गली बॉय' छाई फिल्मफेयर अवार्ड 2020 में, जानिए पूरी विनर लिस्ट

खबरों की मानें तो इस फिल्म की कहानी अभिनव बिंद्रा की ऑटोबायोग्राफी 'ए शॉट एट हिस्ट्री: माई ऑब्सेसिव जर्नी टू ओलंपिक गोल्ड एंड बियॉन्ड' से ली गई है।

इससे पहले अनिल कपूर 'मलंग' फिल्म में नज़र आए हैं, जो कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई है। इसमें आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और कुणाल खेमू ने भी अहम रोल निभाया है। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन