1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करीना कपूर की तरह साड़ी पहन कर नज़र आईं साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी, देखें तस्वीरें

करीना कपूर की तरह साड़ी पहन कर नज़र आईं साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 10, 2020 05:14 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 05:14 pm IST

साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी में नजर आईं। इससे पहले करीना कपूर ऐसी ही साड़ी में नजर आ चुकी है। आप बताए कौन लग रहा है सबसे बेस्ट। 

samamntha , kareena- India TV Hindi
samamntha and kareena Image Source : INSTRAGRAM

साउथ की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक सामंथा अक्किनेनी मानी जाती है। वह शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स के कारण भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल में ही उन्होंने अपनी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह बिल्कुल करना कपूर की तरह साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। 

सामंथा के लुक की बात करें तो उन्होंने Picchika के कलेक्शन से ऑफ व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी पहनी। जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म 'जानू' का प्रिंट भी पिंक कलर से कराया है। इस लुक में सामंथा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

जाह्नवी कपूर के 'नो मेकअप' लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, ग्रीन कलर के सूट में दिखीं खूबसूरत

सामंथा ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप, पिंक लिपस्टिक के साथ लोअर पोनी बनाए हुए नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन कलर के ईयररिंग्स पहनें।  सामंथा इस साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनकी इस लुक में सादगी देखकर फैस कायल हो गए है। 

सामंथा की फिल्म की बात करें तो उनकी तेलुगु फिल्म 'जानू' बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा रही हैं। इस फिल्म में सामंथा के अलावा शारवानंद भी है। 

ऑरेंज कलर की मिनी ड्रेस में बेहद स्टनिंग नज़र आईं शिल्पा शेट्टी, देखें तस्वीरें

करीना कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स और फिटनेस  के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्हें ये बात अच्छी तरह से पता है कि कब, कैसे और कहां उन्हें फैशनीस्ता नजर आना है। अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' के प्रमोशन के दौरान करीना कपूर ने भी Picchika के कलेक्शन से ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी। जिसमें उन्होंने अपने निक नेम 'बेबो' लिखाया था। इस लुक में करीना भी बेहद खूबसूरत नजर आई थी। 

इस लुक के साथ करीना ने वन-शोल्डर ब्लाइज के साथ मिनिमल मेकअप, पिंक लिपस्टिक के साथ लोअन पौनी टेल बनाई हुई थीं।

करीना कपूर और सामंथा अक्किनेनी ने एक जैसे ही लुक कैरी किया। आप बताए इन दोनों अभिनेत्रियों में कौन लग रहा है ज्यादा खूबसूरत। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल