1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर ने 'आप की अदालत' में बताया क्या था उनकी जिंदगी का सबसे खास पल

अनिल कपूर ने 'आप की अदालत' में बताया क्या था उनकी जिंदगी का सबसे खास पल

 Published : Jul 30, 2017 04:40 pm IST,  Updated : Sep 15, 2019 11:02 am IST

अभिनेता अनिल कपूर ने बताया कि उनकी जिंदगी के शानदार क्षणों में से एक मंच पर प्रतिष्ठित ऑस्कर (फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनेयर' के लिए) लेना था।

anil kapoor- India TV Hindi
anil kapoor Image Source : PTI

नई दिल्ली: अभिनेता अनिल कपूर इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में मेहमान बनकर पहुंचे। शो के होस्ट रजत शर्मा ने जब उनसे पूछा कि उनकी जिंदगी का सबसे खास क्षण कौन सा था, इस पर अभिनेता ने बताया कि उनकी जिंदगी के शानदार क्षणों में से एक मंच पर प्रतिष्ठित ऑस्कर (फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनेयर' के लिए) लेना था।

उन्होंने कहा, "दुनियाभर के सभी कलाकार और निर्देशक ऑस्कर पाने का सपना देखते हैं। फिल्म में मेरी छोटी सी भूमिका थी। मेरे दिल में यह खुशी ताउम्र रहेगी।" उन्होंने फिल्म 'पुकार' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने को भी अपने लिए बेहतरीन क्षण बताया। अनिल की बेटी सोनम कपूर इस साल की शुरुआत में फिल्म 'नीरजा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजी गईं थीं। अभिनेता ने कहा कि सोनम को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से पुरस्कार लेते देखना उनके लिए ऑस्कर जीतने से कहीं ज्यादा शानदार पल रहा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन