1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका की कामयाबी से बेहद खुश हैं अनिल कपूर

प्रियंका की कामयाबी से बेहद खुश हैं अनिल कपूर

 Published : Sep 09, 2016 08:24 pm IST,  Updated : Sep 09, 2016 08:24 pm IST

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर में काफी व्यस्त हैं। उन्हें इसके लिए काफी सराहना हासिल हो रही है। हॉलीवुड में उनके बेहतर प्रदर्शन ने पूरे देश का नाम रोशन किया है।

anil- India TV Hindi
anil

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर में काफी व्यस्त हैं। उन्हें इसके लिए काफी सराहना हासिल हो रही है। हॉलीवुड में उनके बेहतर प्रदर्शन ने पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनकी इसकी कामयाबी को देखकर बॉलीवुड में भी खुशी का माहौल है। हिन्दी सिनेमाजगत के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर, प्रियंका की अंतरराष्ट्रीय शोहरत देख काफी गौरवान्वित हैं और उन्होंने कहा कि जिस तरह से अभिनेत्री अपने करियर पर काम कर रही हैं उसे देख वह काफी खुश हैं।

इसे भी पढ़े:- ‘मैरी कॉम’ प्रियंका के लिए एक फिल्म से कहीं बढ़कर

प्रियंका ने अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर का पहला कदम रखने के बाद से ही काफी लोकप्रियता हासिल की हैं। ‘दिल धड़कने दो’ के अभिनेता अपनी सह-कलाकार की प्रशंसा के पुल बांधते हुए अनिल ने यहां पत्रकारों से कहा, “मैं प्रियंका के बारे में जो भी कहूं वह कम है। मैं खुश हूं कि आज न केवल भारतीय दर्शक बल्कि पूरा विश्व उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है। वह आज एक वैश्विक स्टार बन गई हैं।“

प्रियंका के प्रोडक्शन की पहली मराठी फिल्म ‘वेंटीलेटर’ के एक गीत के लॉन्च के मौके पर आयोजित समारोह में अनिल कपूर ने यहां पत्रकारों से बात की। खबरें के मुताबिक फिल्म ‘वेंटीलेटर’ में प्रियंका चोपड़ा भी एक खास भूमिका (कैमियो) में नजर आएंगी।

फिल्म में कई मशहूर मराठी फिल्म और थिएटर के कलाकार हैं। ‘फरारी की सवारी’ के निर्देशक राजेश मापूसकर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन