1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 300वें वन डे मैच के लिए बॉलीवुड हस्तियों ने धोनी को दी बधाई

300वें वन डे मैच के लिए बॉलीवुड हस्तियों ने धोनी को दी बधाई

 Published : Sep 01, 2017 03:13 pm IST,  Updated : Sep 01, 2017 03:13 pm IST

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 300वां वन डे मैच था। इस मौच को खेलने के लिए अनिल कपूर, सोनम कपूर और सुशांत सिंह राजपूत जैसी तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने धोनी को बधाई दी है।

dhoni
- India TV Hindi
dhoni

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को हुए मैच में श्रीलंका को 168 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। बता दें कि यह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 300वां वन डे मैच था। इस मौच को खेलने के लिए अनिल कपूर, सोनम कपूर और सुशांत सिंह राजपूत जैसी तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने धोनी को बधाई दी है। श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को चौथे वनडे में हिस्सा लेकर धोनी ने 300वां मैच खेलने का सम्मान हासिल किया। महेंद्र सिंह धोनी को मुबारकबाद देते हुए अनिल कपूर ने लिखा, "विराट कोहली और रोहित शर्मा के शानदार शतक। भारत की जीत और एम.एस धौनी ने 300वें मैच का रिकॉर्ड बनाया। लिविंग लीजेंड्स।"

सोनम ने लिखा, "आपको खेलते हुए देखना हमेशा अच्छा लगता है। आश्चर्यजनक एम.एस धोनी।" सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा, "हमारा मन कहता है कि यह इतने में खुश होने वाले नहीं हैं। एक सच्चे देशभक्त, मास्टर क्रिकेटर और एक अद्भुत मानव, बधाई धौनी।" श्रद्धा कपूर ने ट्वीट कर कहा, "एक आदर्श और वास्तविक चैंपियन, 300 वनडे पर धोनी को बधाई।"

कुणाल कोहली ने लिखा, "धोनी 300, क्या सफर रहा। आपके 300 आपके रिफ्लक्सेज की ही तरह तेजी से पूरे हुए। सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी। प्यार व सम्मान।" सैय्यामी खेर ने लिखा, "सबसे योग्य और बेहतरीन विकेटकीपर व कप्तान के खेल को देखा। वेल डन, एम.एस. धोनी।" (40 की उम्र में आफताब शिवदासानी ने रचाई दूसरी शादी, हाथी पर सवार पहुंचे दुल्हन लेने)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन