1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 40 की उम्र में आफताब शिवदासानी ने रचाई दूसरी शादी, हाथी पर सवार पहुंचे दुल्हन लेने

40 की उम्र में आफताब शिवदासानी ने रचाई दूसरी शादी, हाथी पर सवार पहुंचे दुल्हन लेने

 Published : Sep 01, 2017 01:12 pm IST,  Updated : Sep 01, 2017 01:12 pm IST

आफताब शिवदासानी इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि दोबारा शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल आफताब ने वर्ष 2012 में निन दुसांज से सगाई की थी।

Aftab Shivdasani- India TV Hindi
Aftab Shivdasani

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि दोबारा शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल आफताब ने वर्ष 2012 में निन दुसांज से सगाई की थी। इसके बाद साल 2014 में ये दोनों रजिस्ट्रेशन मैरिज कर शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी काफी साधारण ढंग से की गई, जिसमे दोनों के परिवार से केवल कुछ करीबी लोगों को ही शामिल किया गया। लेकिन अब आफताब ने एक बार से अपनी पत्नी निन से शादी रचाई है। हालांकि इस बार उन्होंने सामान्य ढंग की बजाय भव्य शादी करने का निर्णय लिया। जी हां, आफताब की शादी का आयोजन श्रीलंका में बेहद शानदार और भव्य किया गया।

उनकी शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी हैं। वहीं कुछ तस्वीरें तो खुद आफताब ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। उनके अभिनेता दोस्त ने भी इस शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इस रॉयल मैरिज का फंक्शन दो दिनों तक चला, जिसमें परिवार के सदस्यों के अलावा दोस्तों को भी शरीक किया गया। इस दौरान शादी में होने वाले मेहंदी फंक्शन और बाकी रिवाजों को भी काफी धूमधाम से मनाया गया। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि सभी रीति-रिवाजों को पूरा करने के लिए पंडितों को मुंबई से बुलाया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं कहा जा रहा कि शादी में आफताब राजा- महाराजाओं की तरह हाथी पर सवार होकर पहुंचे थे। वहीं निन को भी पारंपरिक अंदाज में डोली में बिठाकर ले जाया गया।

निन के बारे में लोगों को ज्यादा ही कुछ पता हो, बता दें कि वह दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी की साली हैं। वह लंदन के एक पंजाबी परिवारी से हैं और हॉन्कॉन्ग में काम करती थीं। खबरों के अनुसार वह एक लग्जरी ब्रांड इंडस्ट्री की कंसल्टेंट हुआ करती थीं। आफताब से उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। (OMG! आखिरकार बंद होने जा रहा है कपिल शर्मा का शो, कृष्णा को होगा बड़ा फायदा)

अगली स्लइड में देखिए शादी की खूबसूरत तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन