1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Exclusive: अंकिता लोखंडे ने कहा- 'सुशांत करियर को लेकर जान नहीं दे सकता'

Exclusive: अंकिता लोखंडे ने कहा- 'सुशांत करियर को लेकर जान नहीं दे सकता'

 Published : Jul 31, 2020 05:46 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 07:56 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की और उनसे जुड़ी कई बातें बताईं।

ankita lokhande and sushant singh rajput- India TV Hindi
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/_FILM_INDIA_

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी केस में पिता केके सिंह के रिया चक्रवर्ती सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद नया मोड़ आ गया है। सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी उनके परिवार के सपोर्ट में आई हैं। अंकिता और सुशांत ने साथ में टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में काम किया था। इसी दौरान दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे।  2016 में दोनों अलग हो गए थे। अंकिता लोखंडे ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की और सुशांत से जुड़ी कई बातें बताईं।

अंकिता ने बताया,  सुशांत की मौत हो गई है, मेरे लिए ये यकीन करना मुश्किल है। वह हर छोटी चीज में खुश होने वाला इंसान था। उसे डायरी लिखने का बहुत शौक था। उनसे अपने 5 साल तक के प्लान लिख रखे थे। और उन्हें पूरा भी किया। उन्होंने आगे कहा- जिस सुशांत को मैं जानती थी वह अलग था। मेरी नजर में सुशांत इतना कमजोर नहीं था जो खुद को खत्म कर ले। सुशांत के सुसाइड की वजह प्रोफेशनल नहीं हो सकती है। नेपोटिज्म तो उसे इंडस्ट्री में आने से पहले से था। अगर ऐसा ही होता तो वह ये कदम पहले ही उठा लेता। करियर के लिए सुशांत अपनी जान नहीं ले सकता है।

अंकिता ने सुशांत के डिप्रेशन के बारे में कहा कि मैं नहीं मानती वह डिप्रेशन में था। डिप्रेशन में होने के लिए ठोस वजह होने चाहिए। अगर डिप्रेशन था तो इसके बारे में जांच होनी चाहिए। सुशांत को दिमाग नहीं वो दिमाग को कंट्रोल करता था।

सुशांत से आखिरी बार बात होने पर अंकिता ने कहा- मार्च 2016 में ब्रेकअप के बाद मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई। मैंने उन्हें देखा तक नहीं था। मेरे पास 4 साल से उनका कोई नंबर भी नहीं था। साथ ही बताया मैं रिया चक्रवर्ती को नहीं जानती हूं ना ही उनसे मिली हूं।

 अंकिता ने बताया सुशांत अपने परिवार के बहुत करीब थे। वह सभी के टच में रहते थे। मां के जाने के बाद वह रानी दीदी से बहुत अटैच थे उनकी हर बात मानते थे। घर में भी सभी लोग ज्यादातर रानी दीदी के बात मानते थे। सुशांत पैसों को लेकर कोई फ्रिक नहीं थी। वो इतना स्मार्ट था कि सब दोबारा से कमा सकता था।

अंकिता ने बताया सुशांत से ब्रेकअप के बाद भी वह उनके परिवार के साथ टच में थी। सुशांत के पिता मुझे कभी-कभी फोन कर लिया करते थे। वो मुझे फोन करके कहते थे कि सुशांत से बात करवा दो। मैंनं कहा मैं कैसे करवा दूं आप फोन कर लो। तो उन्होंने मुझे बताया कि उनके पास सुशांत का नया नबंर नहीं है।

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। पैसों के लेनदेन की जांच होगी। ईडी अगले हफ्ते पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन