Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंकिता लोखंडे ने शेयर किया सुशांत सिंह राजपूत के साथ वेकेशन का पुराना वीडियो, पैराग्लाइडिंग करते नजर आए एक्टर

अंकिता लोखंडे ने शेयर किया सुशांत सिंह राजपूत के साथ वेकेशन का पुराना वीडियो, पैराग्लाइडिंग करते नजर आए एक्टर

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Sep 02, 2020 08:56 am IST, Updated : Sep 02, 2020 08:56 am IST

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ वेकेशन का पुराना वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सुशांत पैराग्लाइडिंग करते नजर आ रहे हैं।

sushant singh rajput and ankita lokhande- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SUSHANT_COSMIC_ENERGY सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। अंकिता ने सुशांत के साथ वेकेशन का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें सुशांत पैराग्लाइडिंग करते नजर आ रहे हैं। अंकिता ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- उनका परिवार और फैन्स उन्हें हमेशा मिस करेंगे। यह वीडिय नताशा शर्मा राज ने एक कविता के साथ शेयर की थी जिसे अंकिता ने रीपोस्ट किया है।

नताशा ने वीडियो के साथ लिखा- काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे ,यां फ़िर काश तू जुड़ा रहता उन सब से जो तुझे तेरी जड़ों से जोड़े रखते थे। यूं तो शायद इतना तुझे याद ना करते हम यार , क्यूंकि तू मसरूफ था, खुश दिखता था खुद की चुनी हुई नयी दिलचस्प गलियों मे, हम भी तेरे यार खुश थे तुझे ऊंचा उड़ता देख कर। इस तरह तुझे खो देने का इल्म होता अगर, तो तुझे ये उड़ान भरने ही ना देते हम यार। क्यूंकि जब तू यहाँ ज़मीन पर था हम यारों के साथ, हंसते थे हम, गाते भी थे, किस्से एक दूसरे को सुनाते भी थे। क्या हुआ जो ये हंसता हुआ सपनो को यूं जीता हुआ यार मेरा फ़िर कभी ना हसेगा, ना रोयेगा फ़िर कभी ना जिएगा बस सोयेगा. उसकी इस नींद को सुकून दे या रब।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने की सीबीआई जांच की अपील, अंकिता लोखंडे का आया रिएक्शन

अंकिता ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- नट्स तुमने  कितनी खूबसूरती से लिखा है। इन यादों के लिए शुक्रिया। सुशांत तुम्हे हम और तुम्हारे फैन्स हमेशा मिस करेंगे।

सुशांत को न्याय दिलाने की लड़ाई में अंकिता लोखंडे सुशांत के परिवार का सपोर्ट बनकर खड़ी हैं। वह सुशांत के पर लगाए जा रहे  झूठे आरोपों का खंडन कर रही हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत को क्लोस्ट्रोफोबिया था। वह फ्लाइट में बैठने से पहले एक दवाई लेते थे। जिसके बाद अंकिता ने सुशांत का प्लेन चलाते हुए एक वीडियो शेयर किया था।

अंकिता लोखंडे ने सुशांत की मां की तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर कर लिखा- अब आप दोनों साथ होंगे...

अंकिता ने सुशांत का प्लेन उड़ाते हुए वीडियो शेयर किया और लिखा- "क्या ये क्लॉस्टेरोफोबिया है? तुम हमेशा उड़ना चाहते थे और तुमने किया। हम सभी को तुम्हारे मुस्कुराते चेहरे और आंखों पर गर्व है।"

बेखौफ प्लेन उड़ाते सुशांत का पुराना वीडियो अंकिता लोखंडे ने किया शेयर, फैंस से पूछा ये सवाल

 रिया ने यह भी कहा था कि सुशांत 2013 में पहली बार डिप्रेशन के शिकार हुए थे तब वह एक साइकाइट्रिस्ट से मिले थे। इतना ही नहीं रिया ने यह भी कहा कि सुशांत और अंकिता ने ब्रेकअप के बाद भी फोन पर बात की। इन सभी दावों को अंकिता लोखंडे ने खारिज किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। 

सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती के दावों पर अंकिता लोखंडे ने दिया जवाब, शेयर किया पोस्ट

Latest Bollywood News

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement