1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेखौफ प्लेन उड़ाते सुशांत का पुराना वीडियो अंकिता लोखंडे ने किया शेयर, फैंस से पूछा ये सवाल

बेखौफ प्लेन उड़ाते सुशांत का पुराना वीडियो अंकिता लोखंडे ने किया शेयर, फैंस से पूछा ये सवाल

 Published : Aug 27, 2020 12:54 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 12:54 pm IST

सुशांत और अंकिता ने 'पवित्र रिश्ता' सीरियल में साथ काम किया था। दोनों लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में थे

sushant ankita- India TV Hindi
अंकिता लोखंडे ने सुशांत का पुराना वीडियो शेयर किया Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स विभाग (एनसीबी) अलग अलग एंगल पर तेजी से जांच कर रहा है। इस बीच सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक्टर का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो प्लेन उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। 

अंकिता लोखंडे वीडियो के कैप्शन में लिखा- "क्या ये क्लॉस्टेरोफोबिया है? तुम हमेशा उड़ना चाहते थे और तुमने किया। हम सभी को तुम्हारे मुस्कुराते चेहरे और आंखों पर गर्व है।"

Watch: टीवी एक्टर करण वाही ने पूछा ऐसा सवाल, सुशांत बोल पड़े- 'तू बहुत बेवकूफ है यार'

क्लॉस्टेरोफोबिया एक प्रकार का मनोविकार है, जिसमें व्यक्ति को विशेष वस्तुओं, परिस्थितियों या क्रियाओं से डर लगने लगता है। यानि किसी को ऊंचाई या बंद कमरे या किसी अन्य चीज से घबराहट होने लगती है। 

बता दें कि सुशांत को साइंस में बेहद रुचि थी। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी विश लिस्ट शेयर करते थे, जिसमें अंतरिक्ष या नासा को लेकर कई बातें लिखी होती थीं। सुशांत के फ्लैट पर एक टेलिस्कोप भी था, जिससे वो आसमान के खूबसूरत नजारों को देखते थे। ऐसे में फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर रहे हैं कि सुशांत को क्लॉस्टेरोफोबिया था।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन