1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट, लिखा- 'मुझे खरीदा और बेचा नहीं जा सकता'

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट, लिखा- 'मुझे खरीदा और बेचा नहीं जा सकता'

 Published : Aug 04, 2020 07:39 pm IST,  Updated : Aug 04, 2020 07:39 pm IST

 दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें वह अपने मन की बात बताती दिख रही हैं।

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट, लिखा- 'मुझे खरीदा और बेचा नहीं जा सकता'- India TV Hindi
अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट, लिखा- 'मुझे खरीदा और बेचा नहीं जा सकता' Image Source : INSTAGRAM/ANKITALOKHANDE

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें वह अपने मन की बात बताती दिख रही हैं।

अंकिता अपने पोस्ट में लेखिका सी अरा कैम्पबेल का यह कोट लिखा है, "मुझे खरीदा नहीं जा सकता है, और न ही मुझे बेचा जा सकता है। वे चाहते हैं कि मैं इस दुनिया में लाखों-करोड़ों चीजों में तब्दील होती रहूं और इन सके आगे झुक कर मैं कहती हूं, मेरे लिए नहीं है। मैं संतों की राह पर हूं, देवी की तरह जन्मी और मुझे बहाकर नहीं ले जाया जा सकता। मैं अपनी दिल की बात सुनती हूं और अपनी आत्मा की बात कहती हूं। न तो मुझे खरीदा जा सकता है और न ही बेचा- अरा।"

सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की 

हाल ही में अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट किया था। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा था, "सच्चाई की जीत होती है।"

यह पोस्ट दिवंगत अभिनेता के पिता द्वारा सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के एक दिन बाद आई।

सुशांत सिंह राजपूत मामला: अकाउंट के ट्रांजैक्शन की जांच के लिए मुंबई पुलिस करेगी फॉरेंसिक ऑडिटर को नियुक्त

सुशांत की मौत की जांच के सिलसिले में बिहार पुलिस टीम ने अंकिता का बयान दर्ज किया है।

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन