1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Anniyan: तमिल ब्लॉकबस्टर की हिंदी रिमेक लिए साथ आए रणवीर सिंह और एस शंकर

Anniyan: तमिल ब्लॉकबस्टर की हिंदी रिमेक लिए साथ आए रणवीर सिंह और एस शंकर

 Published : Apr 14, 2021 02:28 pm IST,  Updated : Apr 14, 2021 04:21 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता एस शंकर ने तमिल ब्लॉकबस्टर 'अन्नियान' के हिंदी रिमेक के लिए हाथ मिलाया है। यह एक साइकलॉजिकल एक्शन थ्रिलर है, जो मल्टीपल पर्सनालिटी डिसऑर्डर के ऊपर आधारित है।

Ranveer Singh- India TV Hindi
तमिल ब्लॉकबस्टर की हिंदी रिमेक लिए साथ आए रणवीर सिंह और एस शंकर Image Source : INSTAGRAM/RANVEER SINGH

बुधवार को तमिल नव वर्ष के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता एस शंकर ने तमिल ब्लॉकबस्टर 'अन्नियान' के हिंदी रिमेक के लिए हाथ मिलाया है। यह एक साइकलॉजिकल एक्शन थ्रिलर है, जो मल्टीपल पर्सनालिटी डिसऑर्डर के ऊपर आधारित है। फिल्म डॉ. जयंतीलाल गाडा (पेन स्टूडियो) द्वारा निर्मित है। भारतीय फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर इस बारे में खबर साझा की।

दूसरी ओर, रणवीर ने शंकर और फिल्म निर्माता जयंतीलाल गाडा के साथ इस फिल्म में साथ आने की घोषणा करने के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा, "भारतीय सिनेमा के अग्रणी शंकर के साथ अपने प्रोजेक्ट को अनाउंस करते हुए गर्व हो रहा है। अनुभवी फिल्म निर्माता डॉ. जयंतीलाल गाडा इस प्रोजेक्ट के निर्माता होंगे।"

रणवीर कहते हैं: "मुझे यह अवसर मिला है कि मुझे शंकर सर की शानदार क्रिएशन का हिस्सा बनने का अवसर मिला। मैंने हमेशा उम्मीद की थी और सपना देखा था कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा, और आज यह सपना सच हो गया है।''

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन