1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, अब पंजाब में एक और मामला दर्ज

रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, अब पंजाब में एक और मामला दर्ज

 Reported By: IANS
 Published : Dec 29, 2019 12:47 pm IST,  Updated : Dec 29, 2019 12:47 pm IST

टीवी शो पर ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने को लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह पर पंजाब पुलिस में दूसरा मामला दर्ज कराया गया है। 

ranveena tandon , bharti singh , farah khan- India TV Hindi
ranveena tandon bharti singh and farah khan

टीवी शो पर ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने को लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन, निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान और कॉमेडियन भारती सिंह पर पंजाब पुलिस में दूसरा मामला दर्ज कराया गया है। हालिया मामला फिरोजपुर छावनी में शनिवार को दर्ज कराया गया है। इससे पहले यह मामला अमृतसर जिले के अजनाला शहर में दर्ज कराया गया था।

रवीना द्वारा किसी को आहत करने को लेकर माफी मांगे जाने के बाद भी पंजाब के कई हिस्सों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है।

गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल की शूटिंग पूरी, जाह्नवी कपूर ने शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट

मामले को लेकर रवीना ने ट्वीट किया, "मैंने ऐसा एक भी शब्द नहीं कहा है, जो किसी भी धर्म का अपमान करता हो। हम तीनों (फराह खान, भारती सिंह और मैं) ने कभी किसी को नाराज करने के इरादे से ऐसा नहीं किया, लेकिन अगर हमने ऐसा किया, और इससे अगर लोग आहत हुए, तो उनसे मैं तहे दिल से माफी मांगती हूं।"

पंजाब के अजनाला शहर के निवासी व क्रिश्चियन फ्रंट के अध्यक्ष सोनू जफर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सितारों द्वारा शब्द 'हालेलुया' के उच्चारण की कोशिश के दौरान इसका मजाक बनाने से ईसाई समुदाय की भावना आहत हुई है।

'हालेलुया' एक हिब्रू शब्द है, जिसका प्रयोग ईश्वर के लिए किया जाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन