1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी के जाने के बाद मिट गईं दूरियां, जाह्नवी के 21वें बर्थडे पर सौतेली बहन ने दिया ये तोहफा

श्रीदेवी के जाने के बाद मिट गईं दूरियां, जाह्नवी के 21वें बर्थडे पर सौतेली बहन ने दिया ये तोहफा

 Published : Mar 07, 2018 10:03 am IST,  Updated : Mar 07, 2018 10:07 am IST

बोनी कपूर की पहली शादी मोना कपूर से हुई थी। पहली बीवी से बोनी के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला हुए।

जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। श्रीदेवी अपने पीछे अपने पति और दो बच्चियों जाह्नवी और खुशी को अकेला छोड़कर हमेशा के लिए चली गईं। श्रीदेवी के जाने का गम उनकी बेटियां बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। ऐसे में उन्हें सहारा दे रही हैं उनकी सौतेली बहन अंशुला कपूर। गौरतलब है कि श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर की पहली पत्नी के बच्चे अर्जुन और अंशुला श्रीदेवी और उनके बच्चों से कोई मतलब नहीं रखते थे। अर्जुन कपूर ने भी अपने बयान में कहा था कि वो सिर्फ मेरे पिता से संबंधित हैं मेरा उनसे कोई रिश्ता नहीं है। लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद हर कदम पर अर्जुन और अंशुला अपने पिता और श्रीदेवी की बेटियों के साथ खड़े नजर आए।

7 मार्च को जाह्नवी का 21वां जन्मदिन था। ऐसे मौके पर अंशुला ने जाह्नवी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करके उन्हें जन्मदिन का तोहफा दिया है। अंशुला ने खुशी को भी इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है। खुशी की बात यह है कि जाह्नवी और खुशी ने भी अंशुला को फॉलोबैक कर लिया। श्रीदेवी के जाने के बाद दोनों बच्चियों पर जो बीत रही है उसका अंदाजा हम और आप नहीं लगा सकते। लेकिन अंशुला के सपोर्ट से जो खुशी उन्हें मिल रही होगी वो हम जरूर महसूस कर सकते हैं।

इससे पहले भी जब अर्जुन कपूर की एक फैन ने जाह्नवी और खुशी को लेकर कमेंट कमेंट किया तो अंशुला ने पहले इस कमेंट को डिलीट किया और फिर लिखा- "आपसे गुजारिश है कि आप इस तरह के अपशब्द मेरी बहनों के लिए इस्तेमाल करने से बचें। मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं आया, इसलिए मैंने आपके कमेंट्स डिलीट कर दिए। आपके अंदर मेरे और भाई (अर्जुन कपूर) को लेकर जो प्यार और जुनून है उसके लिए मैं आपकी आभारी हूं। लेकिन गुजारिश है कि खुशी फैलाएं और अच्छा माहौल बनाएं। आपके प्यार के लिए शुक्र‍िया।"

बता दें, बोनी कपूर की पहली शादी मोना कपूर से हुई थी। पहली बीवी से बोनी के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला हुए। साल 1996 में बोनी ने मोना से तलाक लेकर श्रीदेवी से शादी कर ली। साल 2012 में मोना का देहांत हो गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन