1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज हुआ 'अंतिम' का गाना 'भाई का बर्थडे', सलमान खान का भांगड़ा जीत रहा है फैंस का दिल

रिलीज हुआ 'अंतिम' का गाना 'भाई का बर्थडे', सलमान खान का भांगड़ा जीत रहा है फैंस का दिल

 Published : Nov 01, 2021 08:14 pm IST,  Updated : Nov 01, 2021 08:18 pm IST

यह पहली बार है जब सलमान खान और आयुष शर्मा स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर ने उनके सभी फैंस को फिल्म के लिए सुपर एक्साइटेड कर दिया है।

Salman Khan - India TV Hindi
रिलीज हुआ 'अंतिम' का गाना 'भाई का बर्थडे', सलमान खान का भांगड़ा जीत रहा है फैंस का दिल Image Source : YOUTUBE/ZEE MUSIC COMPANY

महेश मांजरेकर की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' के पहले गाने 'विघ्नहर्ता' के बाद फिल्म के मेकर्स ने मचअवेटेड सॉन्ग 'भाई का बर्थडे' रिलीज कर दिया है। आयुष शर्मा के शानदार डांस मूव्स, सलमान खान का भांगड़ा गाने को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जा रहा है!

यहां देखें:

वीडियो में आयुष फिल्म में अपने भाई (डॉन) का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में पुलिस की भूमिका निभाने वाले सलमान डांस पार्टी में एंट्री करते हुए भांगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भले ही यह कुछ सेकंड के लिए था, मगर उनकी एंट्री से सलमान खान के फैंस काफी खुश होंगे। 

गाने के बारे में बात करते हुए आयुष शर्मा ने कहा, "भाई का बर्थडे एक बहुत ही रियलिस्टिक, देसी एक्सपीरिएंस के साथ बनाया गया अद्धभुत गाना है। मैंने इसकी शूटिंग को बहुत ही एंजॉय किया। खासकर डांस स्टेप्स के लिए, जो पूरी तरह से देसी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह गाना फिल्म में एक बहुत ही दिलचस्प मोड़ के साथ आता है, जो इसे और भी दिलचस्प बनाता है।"

गाने को हितेश मोदक ने कंपोज किया है, बैकग्राउंड वोकल्स साजिद खान ने दिया है। गाने की कोरियोग्राफी मुदस्सर ने की है। यह पहली बार है जब सलमान खान और आयुष स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर ने उनके सभी फैंस को फिल्म के लिए सुपर एक्साइटेड कर दिया है। महेश मांजरेकर की तरफ से डायरेक्ट की गई 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' मराठी फिल्म 'मुल्शी पैटर्न' का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन