1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Antim: The Final Truth Exclusive | आयुष शर्मा पर हावी हो गया था राहुलिया किरदार, जानिए फिर क्या हुआ

Antim: The Final Truth Exclusive | आयुष शर्मा पर हावी हो गया था राहुलिया किरदार, जानिए फिर क्या हुआ

 Published : Nov 20, 2021 10:01 pm IST,  Updated : Nov 20, 2021 10:04 pm IST

आयुष शर्मा ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि वो राहुलिया नाम का किरदार निभाने में इतना ज्यादा डूब गए थे कि महेश मांजरेकर ने उनकी मदद की।

Antim: The Final Truth- India TV Hindi
Antim: The Final Truth Image Source : INSTAGRAM/AAYUSH SHARMA

Highlights

  • 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' फिल्म में आयुष शर्मा राहुलिया किरदार निभा रहे हैं
  • इस किरदार को निभाने के बाद महेश मांजरेकर ने आयुष को दी थी खास सलाह

वो कहते हैं ना कि अगर फिल्म के किरदार में जान फूंकनी हैं तो आप उस रोल की एक एक चीज को खुद में उतार लें। ऐसा ही कुछ 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में राहुलिया नाम के गैंगस्टर का रोल निभाने के लिए अभिनेता आयुष शर्मा ने किया। इंडिया टीवी से खास बातचीत में आयुष शर्मा ने बताया कि इस रोल को निभाते हुए वो इस किरदार में इतने ज्यादा डूब गए थे कि उन पर ये रोल हावी हो गया था। जिसके बाद उन्हें महेश मांजरेकर की मदद भी लेनी पड़ गई थी। 

Antim: The Final Truth Exclusive | गाने में रोमांटिक सीन को देखकर क्या था आयुष शर्मा के बेटे का रिएक्शन, जानिए

अपने किरदार के इसी किस्से को शेयर करते हुए आयुष शर्मा ने इंडिया टीवी से कहा- 'मेरे लिए मैं इस कहानी का हीरो हूं। मुझे ये कभी नहीं लगा कि मैं निगेटिव रोल प्ले कर रहा हूं तो मुझे इसके लिए कुछ ज्यादा करना चाहिए या फिर कहीं से रिफरेंस लूं। मैंने सबसे पहले अपने किरदार के बारे में एक चीज स्वीकार की कि वो पॉवर हंगरी इंसान है। इस किरदार को पैसा, पॉवर पसंद है। इसके लिए उसे जो करने का रास्ता मिलता है मेरा किरदार वो करता है। इसके लिए मेंटली बहुत ज्यादा तैयार होना जरूरी है। इसी वजह से मैंने किसी भी सीन को करने से पहले महेश सर से ये नहीं पूछा कि वो ऐसा क्यों करेगा।'

Antim: The Final Truth Exclusive | गैंगस्टर के रोल में ढलने के लिए आयुष शर्मा ने कैसे किया खुद को तैयार?

सेट पर आखिरी दिन के बारे में बात करते हुए आयुष ने कहा कि 'मुझे महेश सर ने बुलाया और बोला कि कल सुबह उठोगे दाढ़ी शेव कर लेना। बालों का कलर बदल लेना और काले रंग से बहुत दूर रहना। मुझे समझ में नहीं आया कि वो ऐसा क्यों बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये बिहेवियर थोड़े टाइम तक दिक्कत करेगा। मैंने उन्हें कहा सर,  हम तो एक्टर हैं ये तो हमारा काम है। वो बोले, बेटा मैंने वास्तव बनाई है। मुझे पता है। कई बार ऐसा हुआ कि जो लोग मुझे सेट पर जानते थे और शूट खत्म होने के बाद उन्होंने मुझे देखा तो बोले कि ये तो राहुलिया है। धीरे-धीरे आपको ये एहसास होता है कि ये ग्रे किरदार आप पर कितना असर छोड़ते हैं।' 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन