1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Antim: रिलीज हुई सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम दि फाइनल ट्रुथ' एक क्लिक में जानिए पूरी डिटेल्स

Antim: रिलीज हुई सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम दि फाइनल ट्रुथ' एक क्लिक में जानिए पूरी डिटेल्स

 Published : Nov 25, 2021 01:06 pm IST,  Updated : Nov 26, 2021 05:47 pm IST

सलमान खान और आयुष शर्मा की मूवी 'अंतिम - दि फाइनल ट्रुथ' 26 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमान खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है

antim When and where to watch salman khan and aayush sharma film Know release date movie reviews tra- India TV Hindi
Antim: सलमान खान और आयुष शर्मा की सिनेमाघर में कब होगी भिड़ंत? एक क्लिक में जानिए रिलीज डेट, मूवी रिव्यू की पूरी जानकारी   Image Source : INSTA: BEINGSALMANKHAN

Highlights

  • सलमान खान और आयुष शर्मा पहली बार स्क्रीन पर एक-दूसरे के सामने होंगे
  • 'अंतिम' फिल्म के निर्देशक महेश मांजरेकर हैं

सलमान खान और आयुष शर्मा की मोस्ट अवेटेड मूवी 'अंतिम' रिलीज हो गई है। पहली बार सलमान और आयुष स्क्रीन पर एक-दूसरे के आमने सामने दिख रहे हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर मूवी को लेकर लगातार बज बना हुआ है। फिल्म के पोस्टर्स, गाने, ट्रेलर, टीजर पहले ही रिलीज हो चुके हैं।  

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की कहानी में एक पुलिस वाला और दूसरा गैंगस्टर आमने-सामने होंगे और दोनों के बीच भयंकर रूप से उग्र मुठभेड़ और संघर्ष होंगे। फिल्म एक गैंगस्टर की यात्रा है जो किसी भी कीमत पर एक षडयंत्रकारी पुलिस वाले के खिलाफ उठना चाहता है, जो उसकी योजनाओं को विफल करने की साजिश रचेगा। अगर आप इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हैं तो यहां जानिए कि मूवी टिकट ऑनलाइन कहां बुक करें, रिलीज की तारीख, फिल्म की समीक्षा, साथ ही अन्य सभी जानकारियां। 

Antim: The Final Truth Exclusive | फिल्म 'अंतिम' के नाम के पीछे क्या है कहानी? आयुष शर्मा से खुद जानिए

अंतिम की रिलीज की तारीख क्या है?

नवंबर 26

अंतिम के निर्देशक कौन हैं?
महेश मांजरेकर 

अंतिम फिल्म के निर्माता कौन हैं?
सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है

स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स लिखे हैं?
 महेश मांजरेकर, अभिजीत देशपांडे, सिद्धार्थ साल्वी 

अंतिम की स्टार कास्ट?
सलमान खान, आयुष शर्मा, महिमा मकवाना, जिशु सेनगुप्ता, निकितिन धीर

फिल्म का संगीत?
रवि बसरूर, हितेश मोदक

अंतिम का ट्रेलर कैसे देख सकते हैं?
अंतिम का ट्रेलर आप सलमान खान फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब पेज पर देख सकते हैं।

अंतिम की टिकट कहां से बुक करें?
आप Bookmyshow पर अंतिम की मूवी टिकट बुक कर सकते हैं। आप चाहें तो Paytm से भी बुकिंग कर सकते हैं। 

अंतिम फिल्म का रिव्यू ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?
आप नीचे दिए गए लिंक पर अंतिम फिल्म का रिव्यू देख सकते हैं।
https://www.indiatv.in/entertainment/movie-review

अंतिम की झलकियां:

अंतिम के गाने:

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन