1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तुम बिन 2' के लिए काफी दबाव में अनुभव सिन्हा

'तुम बिन 2' के लिए काफी दबाव में अनुभव सिन्हा

 Published : Sep 21, 2016 05:31 pm IST,  Updated : Sep 21, 2016 05:31 pm IST

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'तुम बिन-2' इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। यह 2001 में आई हिट फिल्म ‘तुम बिन’ का सीक्वल है। फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

anu- India TV Hindi
anu

नई दिल्ली: अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'तुम बिन-2' इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। यह 2001 में आई हिट फिल्म ‘तुम बिन’ का सीक्वल है। फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा का कहना है कि 'तुम बिन-2' बनाने के दौरान उन पर काफी दबाव था क्योंकि वह मूल फिल्म की विरासत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते थे।

इसे भी पढ़े:-

'तुम बिन' में प्रियांशु चटर्जी, हिमांशु मलिक, राकेश वशिष्ठ और संदली सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इसमें प्रेम कहानी के साथ यह भी दिखाया गया था कि कैसे एक हादसा सब कुछ बदल देता है और किस तरह दो लोग करीब आ जाते हैं। फिल्म के गीत 'कोई फरियाद' को भी काफी पसंद किया गया था।

अनुभव सिन्हा ने एक इंटव्यू के दौरान बताया, "आप फिल्में बनाते हैं और कभी यह चलती है और कभी नहीं, यह हर फिल्मकार के साथ होता है। हम इस तरह की फिल्म बनाकर पूरी करते हैं जो लंबे समय तक बनी रहे। 'तुम बिन' हालांकि मेरी पहली फिल्म थी, लेकिन मुझे जो प्रतिक्रिया मिली, उससे मैं बेहद खुश था।"

'तुम बिन-2' के निर्माण के लिए 15 साल के बाद टी-सीरीज म्यूजिक कंपनी के भूषण कुमार और अनुभव साथ आए हैं। 'तुम बिन-2' की शूटिंग स्कॉटलैंड की खूबसूरत वादियों में हुई है। निर्देशक के अनुसार, फिल्म में नयापन है।

इस फिल्म में नेहा शर्मा, आदित्य सील और आशिम गुलाटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन