1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बोलीं बॉलीवुड हस्तियां

ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बोलीं बॉलीवुड हस्तियां

 Published : Aug 23, 2017 07:29 am IST,  Updated : Aug 23, 2017 07:29 am IST

ट्रिपल तलाक पर चल रहे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुना दिया है। इसे लेकर पूरे देश में काफी मची हुई थी। अब बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने भी मंगलवार को ट्रिपल तलाक पर सुप्रीन कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए...

dia- India TV Hindi
dia

मुंबई: लंबे वक्त से चल रहा ट्रिपल तलाक पर चल रहे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुना दिया है। इसे लेकर पूरे देश में काफी मची हुई थी। अब बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने भी मंगलवार को ट्रिपल तलाक पर सुप्रीन कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए, इसका स्वागत किया और कहा कि इससे भारत मुस्लिम महिलाओं के सशक्तीकरण का एक नया अध्याय शुरू करेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ में दो के मुकाबले तीन मतों से दिए अपने फैसले में तीन तलाक को 'असंवैधानिक' व 'मनमाना' करार देते हुए कहा कि यह 'इस्लाम का हिस्सा नहीं' है इस फैसले की तारीफ में कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी ट्वीट किया।

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, "कुछ फैसले पप्पू या भक्तों के लिए नहीं होते हैं। तीन तलाक पर निर्णय महिलाओं के सशक्तीकरण की जीत है।" फिल्मकार मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया, "सर्वोच्च न्यायलय द्वारा ट्रिपल तलाक को असंवैधानिक करार दिए जाने के फैसले का स्वागत है। यह मुस्लिम महिलाओं के सशक्तीकरण का एक नया अध्याय शुरू करेगा।"

बॉलीवुड अदाकारा दीया मिर्जा ने लिखा, "लोकतंत्र की जीत। हमारे देश में महिला अधिकारों के लिए ऐतिहासिक दिन।" कबीर बेदी ने लिखा, "सर्वोच्च न्यायालय ने तीन तलाक को असंवैधानिक करार दिया। संसद इसे रद्द करने के लिए एक नया कानून क्यों नहीं बनाती है।" (OMG! एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं प्रेग्नेंट ईशा देओल)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन