1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने 'इंदु सरकार' को कहा कीर्ति कुलहारी की फिल्म

अनुपम खेर ने 'इंदु सरकार' को कहा कीर्ति कुलहारी की फिल्म

 Published : Jul 28, 2017 03:01 pm IST,  Updated : Jul 28, 2017 03:01 pm IST

'इंदु सरकार' आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कीर्ति कुलहारी, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर, तोता रॉय चौधरी और सुप्रिया विनोद मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। सभी कलाकारों के अभिनय की खूब तारीफें की जा रही हैं।

indu- India TV Hindi
indu

मुंबई: फिल्मकार मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी विवादित फिल्म 'इंदु सरकार' आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कीर्ति कुलहारी, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर, तोता रॉय चौधरी और सुप्रिया विनोद मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। सभी कलाकारों के अभिनय की खूब तारीफें की जा रही हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का मानना है कि 'इंदु सरकार' इसकी मुख्य नायिका कीर्ति कुलहारी की फिल्म है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया, "फिल्म 'इंदु सरकार' कीर्ति कुलहारी की फिल्म है। उनका एक हफ्ते के अंदर एक कमजोर युवती से खुद को मजबूत महिला के तौर पर तलाशने जैसा परिवर्तन खूबसूरती से दिखाया गया है।"

फिल्म की कहानी 1975-77 के आपातकाल पर आधारित है। अनुपम ने शानदार ढंग से कहानी पेश करने के लिए भंडारकर को बधाई भी दी। अभिनेता ने ट्वीट किया, "एक फिल्मकार के रूप में ऐसे विषय पर फिल्म बनाने का साहस करने के लिए मधुर भंडारकर आपको बधाई। फिल्म आपके द्वारा बेहतरीन ढंग से कहानी पेश करने के चलते सफल होगी।" अनुपम ने अभिनेता नील नितिन मुकेश के अभिनय की तारीफ भी की। (नहीं रहे अभिनेता इंदर कुमार)

इस महीने की शुरुआत में फिल्म 'इंदु सरकार' काफी विवादों में रही है, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने पहले इसमें 12 कट करने, दो डिस्क्लैमर लगाने और 'अकाली' व 'आरएसएस' जैसे शब्द हटाने के सुझाव दिए थे, लेकिन पुनरीक्षण समिति ने फिल्म में दो छोटे कट, दो छोटे बीप और एक डिस्क्लैमर डालने का सुझाव दिया। कांग्रसे पार्टी ने भी दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए फिल्म की रिलीज का विरोध किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन