1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म इंडस्ट्री में अनुपम खेर कर रहे हैं वरुण धवन के साथ मुकाबला

फिल्म इंडस्ट्री में अनुपम खेर कर रहे हैं वरुण धवन के साथ मुकाबला

 Published : Feb 15, 2018 07:18 am IST,  Updated : Feb 15, 2018 07:18 am IST

वरुण धवन ने इंडस्ट्री में काफी कम वक्त में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज उनका नाम इंडस्ट्री में टॉप अभिनेताओं में लिया जाता है। लेकिन हाल ही में हिन्दी सिनेमा के जाने माने दिग्गज अभिनेता खेर ने वरुण से अपना कड़ा मुकाबला बताया है।

Anupam Kher- India TV Hindi
Anupam Kher

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने इंडस्ट्री में काफी कम वक्त में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज उनका नाम इंडस्ट्री में टॉप अभिनेताओं में लिया जाता है। लेकिन हाल ही में हिन्दी सिनेमा के जाने माने दिग्गज अभिनेता खेर ने वरुण से अपना कड़ा मुकाबला बताया है। दरअसल अनुपम इन दिनों अपनी 512वीं आगामी फिल्म 'बा बा ब्लैक शीप' की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें ऐसा लगता है कि उनकी बस शुरुआत हुई है और उनका मुकाबला आज की पीढ़ी के कलाकारों से है।

अनुपम हाल ही में कहा मनीष पॉल और मीका सिंह के साथ आगामी फिल्म 'बा बा ब्लैक शीप' के सेट पर एक गाने की शूटिंग करते नजर आए। अनुपम ने अपने अभिनय के सफर के बारे में कहा, "फिल्म उद्योग में यह मेरा 35वां साल है और यह मेरी 512वीं फिल्म है। मेरा मुकाबला अपने हम उम्र कलाकारों के साथ नहीं है। मेरा मुकाबला वरुण धवन और मनीष पॉल से है।" अभिनेता ने कहा कि असफलता का डर नहीं होने पर आप कहीं ज्यादा प्रयोग करते हैं। उन्हें लगता है कि यह उनके लिए शुरुआत भर है।

उन्होंने आगे कहा कि 'बा बा ब्लैक शिप' की शूटिंग करना उनके लिए बढ़िया अनुभव रहा है। अनुपम ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मीका सिंह ने हमारी फिल्म में अवाज दी है। फिल्म में मनीष पॉल शानदार हैं और यह एक हास्यप्रद फिल्म है। मुझे फिल्म की शूटिंग में वास्तव में बहुत मजा आया और मैं उम्मीद करता हूं कि लोग जब इसे देखेंगे, तो उन्हें मजा आएगा।" फिल्म 'बा बा ब्लैक शीप' एक ईमानदार आम आदमी (अनुपम) और उसके बेटे (मनीष) की कहानी है। विश्वास पांड्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 मार्च को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन