1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट पहुंचे अनुपम खेर, खाने का उठाया लुत्फ, एक्ट्रेस के लिए कह दी ये खास बात

प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट पहुंचे अनुपम खेर, खाने का उठाया लुत्फ, एक्ट्रेस के लिए कह दी ये खास बात

 Published : Aug 27, 2021 09:01 am IST,  Updated : Aug 27, 2021 09:02 am IST

अनुपम खेर ने प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट में डिनर किया। उन्होंने वहां के शेफ के साथ भी फोटोज शेयर की हैं।

anupam kher visit priyanka chopra restaurant wrote you have given us indians one more reason to be p- India TV Hindi
अनुपम खेर ने प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट की इनसाइड फोटोज भी शेयर की हैं  Image Source : TWITTER : @ANUPAMPKHER

एक्टिंग और सिंगिंग में देश-दुनिया में नाम कमाने के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा बिजनेस के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने इसी साल मार्च महीने में न्यूयॉर्क में अपना एक रेस्टोरेंट खोला, जिसका नाम SONA है। अब इस रेस्टोरेंट में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ PC के रेस्टोरेंट में डिनर किया, बल्कि वहां के शेफ के साथ फोटोज भी शेयर की। इसके साथ ही अनुपम ने प्रियंका की सराहना भी की है। 

अनुपम खेर ने प्रियंका चोपड़ा और उनके रेस्टोरेंट की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'डियरेस्ट प्रियंका चोपड़ा!! आपके शानदार रेस्टोरेंट #SONA में डिनर करके बहुत अच्छा लगा। सब कुछ बहुत बढ़िया था। भोजन, माहौल, शानदार स्टाफ। आपने हम भारतीयों को आप पर गर्व करने का एक और कारण दिया है। इसे जारी रखो। आप बेहतरीन हैं। जय हो।'

प्रियंका चोपड़ा ने मनाया दिवंगत पिता का जन्मदिन, फैंस के बीच शेयर की केक की तस्वीर

'जी ले जरा' में प्रियंका चोपड़ा 

'दिल चाहता है' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के बाद अगली रोड ट्रिप फिल्म पेश करते हुए- एक्सेल एंटरटेनमेंट के इस जॉनर को इस बार लड़कियों के लिए विस्तार किया गया है। टाइगर बेबी के साथ कॉलेब्रेट किये गए इस प्रोजेक्ट का नाम 'जी ले जरा' है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनास, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इसे जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है और रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित होगी और 2023 में रिलीज होगी। 

फिलहाल प्रियंका इन दिनों लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन