1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: इस बच्चे का टैलेंट देख दंग रह गए अनुपम खेर, देना चाहते हैं ट्रेनिंग

Watch: इस बच्चे का टैलेंट देख दंग रह गए अनुपम खेर, देना चाहते हैं ट्रेनिंग

 Published : Jun 29, 2020 06:22 am IST,  Updated : Jun 29, 2020 06:25 am IST

इस वीडियो में एक बच्चा गोविंदा के गानों पर जबरदस्त डांस कर रहा है। अनुपम खेर उसकी ट्रेनिंग और पढ़ाई का जिम्मा उठाना चाहते हैं।

अनुपम खेर ने शेयर किया बच्चे का वीडियो- India TV Hindi
अनुपम खेर ने शेयर किया बच्चे का वीडियो Image Source : INSTAGRAM: @ANUPAMPKHER

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो शेयर किया और फैंस से उसकी जानकारी मांगी है। वो इस बच्चे की पढ़ाई और डांस की ट्रेनिंग का बीड़ा खुद उठाना चाहते हैं। उन्होंने बच्चे के टैलेंट की भी जमकर तारीफ की है। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस लड़के की परफॉर्मेंस बहुत पसंद कर रहे हैं। 

इस वीडियो में एक बच्चा गोविंदा के गानों पर जबरदस्त डांस कर रहा है। अनुपम खेर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "ये भारत में किसी गरीब परिवार से एक युवा लड़का है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से समृद्ध प्रतिभा है। गोविंदा का बहुत बड़ा फैन है और शानदार डांसर है। प्लीज इसे ढूंढने में मेरी मदद करिए।"

अनुपम खेर को अमरीश पुरी क्यों कहते थे 'नॉटी बच्चा'? देखिए पोस्ट

अनुपम खेर इस बच्चे की पढ़ाई और टैलेंट को निखारने के लिए ट्रेनिंग देने का जिम्मा उठाना चाहते हैं। उन्होंने आगे लिखा, "इसकी पढ़ाई और ट्रेनिंग का खर्चा उठाने में हमें बहुत अच्छा महसूस होगा। प्लीज herman@anupamkhercompany.com. पर संपर्क करें। #Talent #StreetsOfIndia"

इस वीडियो को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी बच्चे के टैलेंट की सराहना की है। उन्होंने लिखा, 'ये बहुत शानदार है।'

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अमरीश पुरी के साथ शूटिंग को याद करते हुए उनसे जुड़ी एक बात साझा की थी। इंस्टाग्राम पर खेर ने बताया कि पुरी उन्हें 'बच्चा' कहते थे, साथ ही उन्होंने उनके समय की पाबंदी के आदत के बारे में भी बताया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन