1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग कश्यप को लेकर तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

अनुराग कश्यप को लेकर तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

 Published : Apr 17, 2018 05:00 pm IST,  Updated : Apr 17, 2018 05:00 pm IST

तापसी पन्नू ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास बना ली है। इन दिनों वह फिल्मकार अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'मनमर्जियां' की तैयारियां में व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म में अनुराग और तापसी पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

Taapsee- India TV Hindi
Taapsee

मुंबई: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी अदाकारा तापसी पन्नू ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास बना ली है। इन दिनों वह फिल्मकार अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'मनमर्जियां' की तैयारियां में व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म में अनुराग और तापसी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। उनके साथ काम करने को लेकर तापसी का कहना है कि उनकी फिल्म 'मनमर्जियां' के निर्देशक अनुराग इस तरह की ऊर्जा लाते है, जिससे सेट पर अच्छा माहौल बनता है और सबसे बेहतर अभिनय निकलकर सामने आता है।

बता दें कि तापसी ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और मंगलवार को उन्होंने अनुराग के साथ की अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तापसी ने ट्वीट किया, "कुछ ऐसे निर्देशक हैं, जो आपका मार्गदर्शन करते हैं और कुछ ऐसे होते हैं, जो ऐसी ऊर्जा से भरपूर होते है, जिससे आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मजबूर हो जाते हैं। यह दूसरे वाले शख्स हैं मिस्टर अनुराग कश्यप।"

गौरतलब है कि 'मनमर्जियां' में तापसी के अलावा अभिनेता विकी कौशल और अभिषेक बच्चन भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इसके अलावा तापसी को आगामी फिल्म ‘मुल्क’ में भी देखा जाने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन