1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्की कोचलिन बनने वाली हैं मां, बच्चे को लेकर कही ये बड़ी बात

अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्की कोचलिन बनने वाली हैं मां, बच्चे को लेकर कही ये बड़ी बात

 Published : Sep 29, 2019 12:12 pm IST,  Updated : Sep 29, 2019 12:39 pm IST

डॉयरेक्टर अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ और सेक्रेड गेम्स सीजन 2 एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन प्रेग्नेंट हैं।

कल्की कोचलिन- India TV Hindi
कल्की कोचलिन

डॉयरेक्टर अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ और सेक्रेड गेम्स सीजन 2 एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कल्कि ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह 5 महीने से प्रेग्नेंट हैं। आपको बता दें कि कल्कि अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। कल्कि ने आगे कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान वह काम करती रहेंगी लेकिन धीमी गति में करेंगी।

बता दें कि कुछ दिन पहले कल्कि ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो शेयर की थी। ब्वॉयफ्रेंड का नाम guy hershberg है। वह इजराइल के रहने वाले हैं और एक क्लासिक पेंटर हैं। कल्कि ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो शेयर की थी जिसके बाद दोनों की फोटो काफी वायरल भी हो रही थी।

कल्कि ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया है कि वह अपने बच्चे का वॉटर बर्थ करना चाहती हैं। कल्कि से प्रेग्नेंसी के दौरान अनुभव को लेकर सवाल किये गए तो इस पर कल्कि ने काफी दिलचस्प जवाब दिया। कल्कि ने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके शरीर में कई तरह के बदलाव हो रहे हैं। साथ ही मुझे अभी से खुद में कई बदलाव महसूस हो रहा है। मैं कई तरह के चीजों को लेकर रिएक्ट करती हूं। मैं और भी ज्यादा डैलिब्रेट, सुस्त और पेशेंट हो गई हूं। अब मुझे महसूस हो रहा है कि मां बनने का एहसास क्या होता है।

ये भी पढ़ें:

Bigg Boss 13: जानें, कब और कितने बजे शुरू होगा सलमान खान शो 'बिग बॉस', यहां क्लिक कर देखें पहला एपिसोड

Birthday Special: अंडा बेचने वाले महमूद इस तरह बने बॉलीवुड के 'कॉमेडी किंग', जन्मदिन पर जानिए दिलचस्प कहानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन