1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग कश्यप कर रहे हैं खुद से आधी उम्र की लड़की को डेट

अनुराग कश्यप कर रहे हैं खुद से आधी उम्र की लड़की को डेट

 Published : Jun 14, 2017 04:56 pm IST,  Updated : Jun 14, 2017 04:56 pm IST

अनुराग कश्यप अब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वह अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल इन दिनों वह अपने लव अफेयर्स की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल इन दिनों शुभ्रा शेट्टी...

anurag- India TV Hindi
anurag

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग कश्यप अब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वह अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल इन दिनों वह अपने लव अफेयर्स की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल इन दिनों शुभ्रा शेट्टी नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं, जो महज 23 साल की हैं। वहीं अनुराग की बात करें तो वह 44 साल के हैं। दो बार शादी कर चुके और एक लिव-इन-रिलेशनशिप में रह चुके अनुराग को अब शुभ्रा में उनका सच्चा प्यार मिल चुका है। इन दिनों दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है। बता दें कि शुभ्रा अनुराग की बेटी से सिर्फ 7 साल ही बड़ी हैं। उन्होंने कॉलेज के बाद ही अनुराग की कंपनी 'फैंटम फिल्म्स' में कदम रक दिया था। इसी दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में भी बदल गई।

खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि अनुराग और शुभ्रा पिछले कुछ महीनों से लिव-इन-रिलेशमशिप में भी रह रहे हैं। अनुराग अपनी शुभ्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इन दिनों खूब वायरल हो रही है। दोनों को अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते हुए देखा जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं खबरों के अनुसार दोनों को फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता की शादी में भी साथ ही देखा गया था। OMG! सलमान ने आमिर खान को लेकर दिया बड़ा बयान, नहीं करने देंगे उन्हें ये काम

गौरतलब है कि अनुराग ने पहली शादी 2003 में फिल्म एडिटर आरती बजाज से की थी, लेकिन इनका ये रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं चल पाया और 2009 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद उन्होंने 2011 में अभिनेत्री कल्कि कोचलीन से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी 2015 में खत्म हो गया। अनुराग ने इसके बाद कुछ वक्त तक अपनी असिस्टेंट डायरेक्टर सबरीना खान को भी डेट किया, हालांकि ये दोनों भी जल्द ही अलग हो गए। अब अनुराग अपने जीवन साथी के रूप में शुभ्रा को देख रहे हैं।

अगली स्लाइड में देखिए अनुराग और शुभ्रा की तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन