1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उड़ता पंजाब: अनुराग कश्यप की गुजारिश, “प्लीज रिलीज होने तक न करें डाउनलोड”

उड़ता पंजाब: अनुराग कश्यप की गुजारिश, “प्लीज रिलीज होने तक न करें डाउनलोड”

 Published : Jun 16, 2016 11:55 pm IST,  Updated : Jun 16, 2016 11:56 pm IST

'उड़ता पंजाब' रिलीज से 2 पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी है। फिल्म का लीक होना इसके फिल्म से जुड़ें सभी लोगों के लिए काफी चिंता की बात है। अब इस पर फिल्म के सह-निर्माता अनुराग कश्यप ने फिल्म के ऑनलाइन लीक के पीछ छिपे निहित स्वार्थ की ओर संकेत दिया है।

anurag- India TV Hindi
anurag

नई दिल्ली: पिछले वक्त से विवादों में रही अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' रिलीज से 2 पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी है। फिल्म का लीक होना इसके फिल्म से जुड़ें सभी लोगों के लिए काफी चिंता की बात है। अब इस पर फिल्म के सह-निर्माता अनुराग कश्यप ने फिल्म के ऑनलाइन लीक के पीछ छिपे निहित स्वार्थ की ओर संकेत दिया है। ‘उड़ता पंजाब’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने से दो दिन पहले बुधवार को ऑनलाइन लीक हो गई। यह फिल्म टॉरंट वेबसाइटों पर अवैध रूप से उपलब्ध है।

इसे भी पढ़े:- ‘उड़ता पंजाब’ पर बोले करण जौहर, लीक संस्करण देखना अवैध

उड़ता पंजाब: इस शहर में सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई मूवी

'उड़ता पंजाब' रिलीज से 2 दिन पहले ही हुई ऑनलाइन लीक!

वहीं कश्यप ने फिल्म की पायरेसी पर चिंता व्यक्त की और फिल्म रिलीज होने से पहले फिल्म डाउनलोड न करने का प्रशंसकों से गुजारिश की।

कश्यप ने गुरुवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा, "जब चीजें पहुंच के बाहर होती हैं तभी पायरेसी होती है और फ्री इंटरनेट के दौर में मुझे इससे कोई दिक्कत भी नहीं है। मुझे दिक्कत इस बात से है कि इस बार कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए अधिकारों की लड़ाई करने वालों के मनोबल को गिराने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "फिल्म डाउनलोड कीजिए लेकिन बस शनिवार तक का इंतजार कर लीजिए, क्योंकि आम तौर पर आप उसी दिन ही फिल्म डाउनलोड करते हैं ना। इसलिए उड़ता पंजाब को डाउनलोड करने वालों, मेरा आग्रह है कि टिकट न खरीदने का फैसला लेने के लिए शनिवार तक रुक जाइए।"

उन्होंने कहा कि इस बार सेंसरशिप के खिलाफ एक अलग लड़ाई है।

उन्होंने कहा, "मैंने कभी भी टॉरेंट पर फिल्म डाउनलोड नहीं की है, मैं नहीं जानता यह कैसे करते हैं। हां कभी कभार मैंने दोस्तों से डाउनलोड फिल्म लेकर देखी जरूर है लेकिन बाद में उसकी डीवीडी या ब्लूरे खरीदकर मैंने इसकी रकम अदा भी की है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई आपको फिल्म डाउनलोड करने से रोक सकता है।"

उन्होंने कहा, "हालांकि इस बार लड़ाई जरा अलग है, यह सेंसरशिप के खिलाफ लड़ाई है और अगर आप उन दर्शकों में से हैं जो हमेशा फिल्म डाउनलोड करते हैं तो मैं आपको ऐसा करने से मना नहीं करूंगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन