1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बुलंदशहर में हुए गैंगरेप पर फिल्म लेकर आ रहे हैं अनुराग कश्यप

बुलंदशहर में हुए गैंगरेप पर फिल्म लेकर आ रहे हैं अनुराग कश्यप

 Published : Oct 13, 2017 03:12 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 03:12 pm IST

अनुराग कश्यप अक्सर अपनी फिल्मों में कोई अलग विषय लेकर पेश होते हैं। इस बार वह कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। अनुराग इंडस्ट्री में गंभीर विषयों पर फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं, अब वह दर्शकों के लिए एक लघु फिल्म 'ब्यूटीफुल वर्ल्ड' पेश करने जा रहे हैं।

anurag- India TV Hindi
anurag

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग कश्यप अक्सर अपनी फिल्मों में कोई अलग विषय लेकर पेश होते हैं। इस बार वह कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। अनुराग इंडस्ट्री में गंभीर विषयों पर फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं, अब वह दर्शकों के लिए एक लघु फिल्म 'ब्यूटीफुल वर्ल्ड' पेश करने जा रहे हैं। उनकी यह फिल्म 2016 की बुलंदशहर की घटना पर आधारित है, जहां एक महिला व उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

'कुछ कुछ लोचा है' और 'वॉर छोड़ो न यार' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी अवंतिका खत्री ने एक बयान में कहा, "मैंने अपनी कंपनी मैड हैटर्स शुरू की थी। मैने हाल ही में एक लघु फिल्म 'ब्यूटीफुल वर्ल्ड' का सह-निर्माण किया है। अनुराग इस फिल्म का हिस्सा इसलिए बने क्योंकि उन्हें यह जानकर अच्छा लगा किमैं सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाना चाहती हूं।" (इंडिया टीवी से खास बातचीत में आमिर खान ने किया खुलासा, “जायरा वसीम करती हैं मेरा इस्तेमाल”)

उन्होंने कहा, "अनुराग इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने मुझे श्लोक शर्मा (फिल्म निर्देशक) से मिलवाया था।" 'ब्यूटीफुल वर्ल्ड' में श्वेता त्रिपाठी, अमृता सुभाष, स्वानंद किरकिरे शामिल हैं। इस बारे में बात करते हुए अवंतिका ने कहा, "यह इस साल बनी है। हम इस फिल्म को विभिन्न फिल्म समारोहों में ले जा रहे हैं। इसकी फरवरी 2018 में रिलीज होने की उम्मीद है।" अवंतिका की अगली फिल्म 'फॉर ऑल दैट यू आर' एक समलैंगिक प्रेम कहानी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन