1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: दिल को छू जाएगा दिलजीत-अनुष्का का रोमांटिक गाना

VIDEO: दिल को छू जाएगा दिलजीत-अनुष्का का रोमांटिक गाना

 Published : Feb 27, 2017 05:31 pm IST,  Updated : Feb 27, 2017 05:31 pm IST

अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'फिल्लौरी' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अनुष्का के ही प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म का...

phillauri- India TV Hindi
phillauri

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'फिल्लौरी' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अनुष्का के ही प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म का अब दूसरा गाना 'साहिबा' भी रिलीज किया जा चुका है। पहले गाने की तरह इसे भी खूब तारीफें हासिल हो रही हैं। 27 फरवरी को रिलीज किए गए इस गाने में रोमी ने आवाज दी है।

इसे भी पढ़ें:-

वैसे दर्शकों को उम्मीद थी कि इस दिल छू लेने वाले गाने को पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपनी आवाज से इसे सजाने वाले हैं। इस गाने को शाश्वत सचदेवा ने कंपोज किया है, दूसरी तरफ अंविता दत्त ने इसके बोल लिखे हैं। गाने को खासतौर पर अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ की प्रेम कहानी पर फिल्माया गया है। गाने में दो प्यार करने वालों बिछड़ते हुए और उस दर्द से गुजरते हुए दिखाया गया है।

कुछ वक्त पहले ही रिलीज किए गए फिल्म के ट्रेलर में अनुष्का भूतनी का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा और मेहनीर पिरजादा मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन