1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को मजाकिया अंदाज में बताया 'फैन', इंग्लैंड में घूमते हुए शेयर की लेटेस्ट Photos

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को मजाकिया अंदाज में बताया 'फैन', इंग्लैंड में घूमते हुए शेयर की लेटेस्ट Photos

 Published : Jul 17, 2021 02:50 pm IST,  Updated : Jul 17, 2021 02:54 pm IST

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली संग तस्वीरें साझा की हैं। दोनों इंग्लैंड में घूमते दिखाई दे रहे हैं।

anushka sharma and virat kohli casually prancing around england see pictures - India TV Hindi
पति विराट कोहली संग इंग्लैंड में घूमते समय अनुष्का शर्मा को मिला 'फैन', एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा: फैंस के लिए कुछ भी Image Source : INSTAGRAM: ANUSHKA SHARMA

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली व बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में हैं। इस दौरे में टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस बीच समय निकालकर दोनों कपल इंग्लैंड की गलियों में घूमने निकल गए। दोनों ने जमकर मस्ती की और इसकी गवाह उनकी फोटोज हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विराट के साथ अपनी कई फोटोज शेयर की हैं। फैंस का कहना है कि ये 'फैन' कोई और नहीं, बल्कि विराट हैं। 

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली संग तस्वीरें साझा की हैं। दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा- 'हम बस टाउन के चारो तरफ कैजुअली घूम रहे थे। बालों पर हाथ फेरते समय एक फैन ने मुझे देख लिया। मैं एक तस्वीर के लिए बाध्य हूं। वो खुश लग रहा था। फैंस के लिए कुछ भी।' 

अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक्टिव हैं। उनकी बेटी वामिका ने हाल ही में छह महीने पूरे किए। अभिनेत्री ने कहा था कि उसकी एक मुस्कान ने उनकी पूरी दुनिया बदल दी है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थी। पहली तस्वीर में अनुष्का वामिका के साथ खेल रही है जबकि दूसरी तस्वीर में विराट अपनी बेटी को पकड़े हुए हैं और मुस्कुरा रहे हैं।

अनुष्का ने तस्वीर के साथ लिखा था, "उनकी एक मुस्कान ने हमारी पूरी दुनिया को बदल दिया है। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार को जी सकते हैं, जिसके साथ आप हमें देखते हैं, नन्ही सी बच्ची को 6 महीने की शुभकामनाएं।"

वामिका का जन्म 11 जनवरी को हुआ था। अनुष्का और विराट, जिन्हें उनके प्रशंसक प्यार से विरुष्का कहते हैं, उन्होंने दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में शादी की थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह नवदीप सिंह की 'कनेड़ा' और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आएंगी। अभिनेत्री को आखिरी बार 2018 में फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। उन्होंने पिछले साल ओटीटी के लिए वेब सीरीज 'पाताल लोक' और फिल्म 'बुलबुल' का निर्माण किया था।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन