1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे में निखार और चमक के लिए अनुष्का शर्मा लगाती है घर में बना ये फेस पैक, जानिए कैसे बनता है

चेहरे में निखार और चमक के लिए अनुष्का शर्मा लगाती है घर में बना ये फेस पैक, जानिए कैसे बनता है

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 15, 2021 12:44 pm IST,  Updated : Jul 15, 2021 01:20 pm IST

अगर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तरह ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन चाहती हैं तो अपने ब्यूटी केयर रूटीन में इस फेस पैक को जरूर शामिल करें।

अनुष्का शर्मा के इस बेहतरीन होममेड फेस पैक से पाएं ग्लोइंग -सॉफ्ट और निखरा चेहरा- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा के इस बेहतरीन होममेड फेस पैक से पाएं ग्लोइंग -सॉफ्ट और निखरा चेहरा Image Source : INSTAGRAM/ANUSHKASHARMA

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरत के लिए जानी जाती है। ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन उनकी स्किन हर समय ग्‍लो करती रहती है। ऐसा नहीं है कि वह महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए जाती हैं बल्कि कई अन्य बॉलीवुड एक्‍ट्रेस की तरह अनुष्का शर्मा भी अपनी स्किन के लिए नैचुरल चीजों का इस्‍तेमाल करती हैं। वह अपने चेहरे को साफ करने और पोषण देने के लिए घर पर ही कुछ स्किन केयर रूटीन को अपनाना पसंद करती है।

वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बेहतरीन फेसपैक के बारे में बताया था। जिससे उन्हें नैचुरल निखार मिलता है। इसके साथ ही झाईयां, पिंपल, एक्ने जैसी समस्याओं से भी निजात मिलता है। आप भी जानिए इस फेसपैक के बारे में। 

फेसपैक बनाने के लिए सामग्राी

  • 2 चम्मच नीम का पाउडर
  • 1 चम्मच गुलाब जल
  • 1 चम्मच  दही
  • थोड़ा सा दूध

ऐसे करे इस्तेमाल

एक बाउल में इन सभी चीजों को लेकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे और गर्दन में अच्छी तरह से लगा लें। जब ये सूख जाए तो साफ पानी से धो लें। आप सप्ताह में 1-2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल