अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) इन दिनों सिडनी गई हुई हैं। विराट कोहली(Virat Kohli) अपनी इंटरनेशनल टेस्ट सीरीज के लिए सिडनी में हैं। अनुष्का और विराट ने वहीं अपने नए साल का जश्न मनाया है। दोनों की नए साल के जश्न की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
Related Stories
अनुष्का शर्मा का कहना है कि उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली उन्हें हमेशा खुश रखते हैं। सिडनी में कोहली के साथ बेहतरीन वक्त बिता रहीं 'जीरो' की अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीर साझा की और इसके साथ उन्होंने लिखा, "आप मुझे खुश रखते हैं।"
कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां चल रही टेस्ट मैच सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे हैं और उनका समर्थन करने के लिए, अनुष्का उन्हें खुशनुमा कंपनी दे रही है।
वह कोहली के साथ कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ टीम इंडिया की बैठक में शामिल हुईं।
दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे जोड़े ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह और नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मनाया। अनुष्का और विराट दोनों ने ही नए साल पर अपने फैन्स को शुभकामनाएं देते हुए कुछ फोटोज शेयर की थी। अनुष्का और विराट काफी खूबसूरत लग रहे हैं और बहुत खुश नजर आ रहे हैं। विराट ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- "सभी को नए साल की शुभकामनाएं, वापस मेरे घर से लेकर सारी दुनिया तक, सीधे ऑस्ट्रेलिया से सभी को नया साल मुबारक हो और ईश्वर सभी का ख्याल रखे।'
सिर्फ ये ही नहीं बल्कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ शॉपिंग करते नजर आएं। विराट-अनुष्का के किसी फैन ने उनकी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।
(इनपुट-आईएएनएस)
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
गोविंदा पर फूटा कादर खान के बेटे का गुस्सा, कहा- एक बार भी नहीं किया था फोन
विराट कोहली को सिडनी टेस्ट मैच में चियर करती नजर आईं अनुष्का शर्मा, देखें तस्वीरें