1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली को सिडनी टेस्ट मैच में चियर करती नजर आईं अनुष्का शर्मा, देखें तस्वीरें

विराट कोहली को सिडनी टेस्ट मैच में चियर करती नजर आईं अनुष्का शर्मा, देखें तस्वीरें

 Published : Jan 04, 2019 01:55 pm IST,  Updated : Jan 04, 2019 01:58 pm IST

अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली को मैच में चियर करने के लिए सिडनी गई हैं। जहां से उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं।

Anushka Sharma- India TV Hindi
Anushka Sharma Image Source : TWITTER

विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों अपनी इंटरनेशनल टेस्ट सीरीज के लिए सिडनी में हैं। टेस्ट मैच में विराट को सपोर्ट करने के लिए अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) सिडनी गई हैं। मैच के दौरान अनुष्का विराट को चियर करती हुई नजर आईं। अनुष्का की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। चियर करते हुए अनुष्का बहुत ही प्यारी लग रही हैं।

इन तस्वीरों में अनुष्का बहुत प्यारी लग रही हैं। उन्होंने पीच कलर की ड्रेस पहनी हुई है साथ ही न्यूज मेकअप किया हुआ है।

अनुष्का और विराट ने नए साल पर आस्ट्रेलिया में जश्न मनाया। सिर्फ ये ही नहीं विराट कोहली और अनुष्का नये साल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के घर पहुंचे, वहां लंच पार्टी की। इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने खूबसूरत पिंक ड्रेस पहनी हुई थी। 

अनुष्का और विराट दोनों ने ही नए साल पर अपने फैन्स को शुभकामनाएं देते हुए कुछ फोटोज शेयर की थी। अनुष्का और विराट काफी खूबसूरत लग रहे हैं और बहुत खुश नजर आ रहे हैं। विराट ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- "सभी को नए साल की शुभकामनाएं, वापस मेरे घर से लेकर सारी दुनिया तक, सीधे ऑस्ट्रेलिया से सभी को नया साल मुबारक हो और ईश्वर सभी का ख्याल रखे।'

सिर्फ ये ही नहीं बल्कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ शॉपिंग करते नजर आएं। विराट-अनुष्का के किसी फैन ने उनकी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। विराट एक तस्वीर में हाथ में कैरी बैग लिए नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में वो मॉल से सामान खरीदते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं।

आपको बता दें, अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो हाल ही में रिलीज हुई है, इस फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

RD Burman special: पंचम दा ने फ्लाइट में कंपोज किया था 'ये जो मोहब्बत है'

दीपिका पादुकोण के रिसेप्शन में नहीं आए थे रणबीर कपूर, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन