1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने आनंद एल राय को दी जन्मदिन पर बधाई

कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने आनंद एल राय को दी जन्मदिन पर बधाई

 Published : Jun 28, 2020 09:23 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 09:23 pm IST

बॉलीवुड डायरेक्टर आनंद एल राय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ सहित कई सेलिब्रिटीज ने जन्मदिन की बधाई दी है।

anushka sharma and katrina kaif- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ आनंद एल राय को किया जन्मदिन विश Image Source : INSTAGRAM/ANUSHKASHARMA/KATRINAKAIF

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर आनंद एल राय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आनंद एल राय को उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने बधाई दी है। जीरो में आनंद एल राय के साथ काम कर चुकीं कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आनंद एल राय को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-  जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ये साल आपके लिए ढेर सारी खुशियां लाए। आपको ढेर सारा प्यार। सेट पर बिताए गए समय काफी याद आते हैं।

anushka sharma and katrina kaif
Image Source : INSTAGRAM/ANUSHKASHARMA/KATRINAKAIFअनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ आनंद एल राय को किया जन्मदिन विश

अनुष्का शेट्टी ने आनंद एल राय के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-जन्मदिन की शुभकामनाएं आनंद एल राय। आपको ढेर सारा प्यार, हंसी और खुशियां।

सोनम कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-जन्मदिन की ढेर सारी बधाई आनंद सर। मेरी जिंदगी में सब कुछ बदलने के लिए शुक्रिया। आपके साथ फिर से खाने का अब इंतजार नहीं किया जा रहा है।

सारा अली खान 'अतरंगी रे' में आनंद एल राय के साथ काम करने वाली हैं। सारा अली खान ने लिखा, "सर आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार और सौभाग्य प्राप्त हो। इंशाहअल्लाह आपसे जल्द मिलेंगे।"

sara ali khan instagram story
Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN95सारा अली खान इंस्टाग्राम स्टोरी

आनंद एल राय ने कहा-"मैं दर्शकों को इतना प्यार देने के लिए अपने दिल की गहराई से धन्यवाद देना चाहूंगा, यह यात्रा उनके बिना संभव नहीं थी। मैं हर फिल्म के साथ खुद को चुनौती देने की कोशिश करता हूं और मेज पर कुछ नया लाता हूं जिसे दर्शक अपने साथ वापस ले जा सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन