नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म परी के हॉरर टीजर और पोस्टर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। टीजर काफी इंट्रेस्टिंग है और लोगों को पसंद आ रहा है। हाल ही में एक पोस्टर रिलीज हुआ था जिसमें अनुष्का के पीछे एक साया नजर आ रहा है। अनुष्का आधी रात को टीजर और पोस्टर शेयर करती हैं, और लोगों को डराने की कोशिश करती हैं।
Related Stories
अनुष्का का लुक इस टीजर और पोस्टर में काफी खतरनाक लग रहा है जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे। अब पोस्टर देखकर लोग अनुष्का से मजाक करने लगे और ट्विटर पर कोहली का नाम लेकर कॉमेंट कर रहे हैं। जरा नजर डालिये इन ट्वीट्स पर।
लोगों को अब बेसब्री से फिल्म का इंतजार है लेकिन इस फिल्म के लिए आपको थोड़ा सा और इंतजार करना पड़ेगा। 9 फरवरी को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब होली के मौके पर 2 मार्च को रिलीज होगी।