1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहित शर्मा के ‘सरनेम’ न बदलने वाले सुझाव पर अनुष्का शर्मा ने दिया परफेक्ट रिप्लाई

रोहित शर्मा के ‘सरनेम’ न बदलने वाले सुझाव पर अनुष्का शर्मा ने दिया परफेक्ट रिप्लाई

 Published : Dec 14, 2017 06:43 pm IST,  Updated : Dec 14, 2017 06:51 pm IST

अनुष्का ने रोहित को श्रीलंका के खिलाफ शानदार पारी खेलने की बधाई भी दी।

Rohit Sharma, Anushka Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma, Anushka Sharma

नई दिल्ली: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने क्रिकेट कैप्टन विराट कोहली से इटली में शादी कर ली। शादी की शुभकामनाओं से अभिनेत्री का ट्विटर अकाउंट भर गया। अब मिसेज कोहली सभी सेलिब्रिटीज की शुभकामनाओं का रिप्लाई दे रही हैं। क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अनुष्का को बधाई देते हुए अनुष्का को सुझाव दिया था कि वे अपना सरनेम शर्मा न बदलें। अब गॉर्जियस लेडी अनुष्का ने रोहित शर्मा के उस ट्वीट का रिप्लाई किया है।

अनुष्का ने रोहित के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है- हाहा थैंक्स रोहित। और बधाई शानदार इनिंग्स की।

रोहित शर्मा ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ एक शानदार पारी खेली। उन्होंने मोहाली में डबल सेंचुरी मारी। क्रिकेटर ने बहुत ही निराले अंदाज में विराट और अनुष्का को शादी की बधाई दी थी।

अनुष्का ने तो रिप्लाई कर दिया लेकिन हमें अभी भी कैप्टन कोहली के जवाब का इंतजार है। फिलहाल विरुष्का रोम में हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली में विराट और अनुष्का अपने रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन रख रहे हैं। मुंबई में 26 दिसंबर को एक ग्रैंड पार्टी रखी जाएगी।

अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म ‘परी’ में नजर आएंगी। अनुष्का वरुण धवन के साथ ‘सुई धागा’ में भी अभिनय करती दिखेंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन