1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सबसे फिट मॉम बनने के लिए तैयार हैं अनुष्का शर्मा, ट्रेडमिल पर पसीना बहाती आईं नजर

सबसे फिट मॉम बनने के लिए तैयार हैं अनुष्का शर्मा, ट्रेडमिल पर पसीना बहाती आईं नजर

 Published : Jan 04, 2021 09:29 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 09:29 pm IST

वीडियो में मॉम टू बी अनुष्का शर्मा ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।

anushka sharma- India TV Hindi
सबसे फिट मॉम बनने के लिए तैयार हैं अनुष्का शर्मा Image Source : ANUSHKA SHARMA INSTAGRAM STORY

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इसी महीने मां बनने वाली हैं, कुछ महीनों पहले ही एक्ट्रेस और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया कि वो माता-पिता बनने वाले हैं। तब से बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मॉम टू बी अनुष्का शर्मा ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा ने ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है, जो अब वायरल हो रहा है। 

देखिए अनुष्का शर्मा का वीडियो

इससे पहले अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली की मदद से शीर्षासन करती नजर आई थीं। यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी।

जब मैगज़ीन के लिए अनुष्का ने दिये पोज़

 जल्द ही माँ बनने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एक मैगज़ीन शूट के लिए अपने बेबी बंप के साथ पोज़ दिया। इस मैगज़ीन से बातचीत में अनुष्का ने अपनी गर्भावस्था के सफर, अपनी आशाओं और बच्चे के लिए योजनाओं के बारे में बात की है। अनुष्का ने जब मैगज़ीन कवर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो विराट कोहली ने कमेंट में अपनी पत्नी को 'सुंदर' कहा।

मैगज़ीन कवर में, अभिनेत्री अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नज़र आईं, जिसमें एक लंबी ओवरकोट के साथ एक भड़कीले रंग की बिकनी-स्टाइल वाले टॉप में अनुष्का नजर आ रही हैं। उन्होंने पायजामा स्टाइल क्रीम-रंग की पैंट पहनी हुई है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कवर तस्वीर साझा करते हुए, अनुष्का ने लिखा, “अपने लिए, जीवन के लिए इस पल को कैप्चर कर रही हूं। यह मजेदार था। " उनके पति विराट कोहली ने कमेंट करते हुए लिखा "ब्यूटीफुल" उसके साथ ही उन्होंने एक दिल वाला इमोटिकॉन बनाया।

वोग पत्रिका से बात करते हुए, अनुष्का ने लॉकडाउन के दौरान गर्भवती होने के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनके पति, क्रिकेटर विराट कोहली उनके पक्ष में थे और किसी को भी एहसास नहीं हुआ कि वह गर्भवती थीं क्योंकि वे घर के अंदर रह रहे थे।

अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ मैगज़ीन कवर के लिए किया पोज़, विराट कोहली ने किया ये कमेंट

उन्होंने कहा कि COVID-19 महामारी एक तरह से एक अजीब आशीर्वाद थी क्योंकि विराट आसपास थे और मैं इसे गुप्त रख सकती थी। हम केवल डॉक्टर के क्लीनिक में जाते थे, कोई भी सड़कों पर नहीं था, इसलिए हमें देखा नहीं जा सकता था। ”

बच्चे के लिए नर्सरी डिजाइन करने में व्यस्त हैं अनुष्का

अनुष्का ने यह भी खुलासा किया कि वह अपने बच्चे के लिए नर्सरी डिजाइन करने में व्यस्त हैं। अनुष्का ने कहा “मुझे विश्वास नहीं है कि लड़कों को नीला और लड़कियों को गुलाबी पहनना जरूरी है, नर्सरी में सभी रंग हैं।''

 "विराट और मैं दोनों जानवरों से प्यार करते हैं और हम चाहते हैं कि हमारा बच्चा भी उस बंधन में हो।"

इस बीच, इस साल अगस्त में, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ अपनी गर्भावस्था की घोषणा की। अभिनेत्री ने एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा है, एक्ट्रेस ने लिखा- "जनवरी में हम तीन होने वाले हैं! "

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन